शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी भुवन साहू गिरफ्तार, बालिका सकुशल बरामद
Minor girl raped under the pretext of marriage; accused Bhuvan Sahu arrested following swift police action; the girl has been recovered safely.
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले में नाबालिग लड़कियों को शादी का झांसा देकर उनके साथ अनाचार करने के मामले में थाना सिटी कोतवाली जांजगीर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने पहले अपहृत बालिका की तलाश कर उसे सकुशल बरामद किया.
मिली जानकारी के मुताबिक 19 अक्टूबर 2026 को नाबालिग लड़की को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने की खबर परिजनों द्वारा थाने में दी गई थी, थाना सिटी कोतवाली जांजगीर में अपराध क्रमांक 862/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर जांच शुरू की गई.
इसी दौरान पुलिस ने नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया. जांच के दौरान आरोपी भुवन साहू निवासी वार्ड नम्बर 6 खोरसी, थाना शिवरीनारायण द्वारा शादी का झांसा देकर बालिका के साथ अनाचार किए जाने का मामला सामने आया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



