मंगल कार्बन प्लांट का बॉयलर बना यमराज, फैक्ट्री में ब्लास्ट, 8 मजदूर घायल, चपेट में आई मासूम बच्ची, टायर गलाने के दौरान हुआ विस्फोट

Mangal Carbon Plant's boiler explodes, injuring eight workers and injuring an innocent girl. The explosion occurred while melting tires.

मंगल कार्बन प्लांट का बॉयलर बना यमराज, फैक्ट्री में ब्लास्ट, 8 मजदूर घायल, चपेट में आई मासूम बच्ची, टायर गलाने के दौरान हुआ विस्फोट

रायगढ़ : रायगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाला सामने आया है. जहां खरसिया के मंगल कार्बन टायर फैक्ट्री में जोरदार ब्लास्ट हो गया. इस हादसे में गैस टैंक फटने से 8 मजदूर झुलस गए. मजदूर 25 से 30 प्रतिशत तक झुलस चुके हैं. यह पूरा मामला बानीपाथर क्षेत्र खरसिया थाना इलाके के चोड़हा का है.
मिली जानकारी के मुताबिक खरसिया थाना क्षेत्र के बांजीपाथर गांव स्थित मंगल कार्बन प्लांट में टायर गलाने का काम चल रहा था. इसी दौरान बॉयलर का ढक्कन खोलते समय अचानक तेज भाप और गर्म पदार्थ बाहर निकल गया. जिससे पास में मौजूद मजदूर उसकी चपेट में आ गए. हादसा इतना अचानक हुआ कि मजदूर संभल भी नहीं पाए और झुलस गए. हादसे में कुल 8 लोगों के झुलसने की खबर है. हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया. जिनमें ज्यादातर की हालत नाजुक बताई जा रही है. नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जिंदल हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है.  बताया जा रहा है कि घायल हुए लोगों में एक बच्ची भी शामिल है.
पुलिस की टीम श्रम विभाग की टीम और साथ में एस एफ एल की टीम पहुंची हुई. फिलहाल खरसिया पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है. हादसे में 8 माह के बच्चे की भी झुलसने की बात सामने आई है जो बेहद‌ दुखद है. हादसे के कारणों और सुरक्षा मानकों की जांच के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी.
घायलों के नाम
इंद्रजीत खड़िया, इंद्रवद (19) राजघट्टा, रायगढ़, प्रिया, उदासीन, खरसिया, रायगढ़, साहेब राम (40), राजघट्टा, रायगढ़, भूमि (9 माह), उदासीन की बेटी, शिव (28) साहेब राम का बेटा
वहीं कुछ दिन पहले बतौली थाना क्षेत्र अंबिकापुर अंतर्गत शांतिपारा स्थित अमित क्लॉथ में देर रात अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में दुकान में रखा लाखों रुपये का कपड़ा जलकर राख हो गया. खबर मिलने पर दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB