नाबालिग लड़की का स्कूल के पास से अपहरण, बोलेरो से ले जाकर दुष्कर्म, पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Minor girl abducted near school, taken away in a Bolero and raped; police arrested two accused and sent them to jail within a few hours.

नाबालिग लड़की का स्कूल के पास से अपहरण, बोलेरो से ले जाकर दुष्कर्म, पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

कांकेर : उत्तर बस्तर कांकेर जिले की अंतागढ़ पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित उसके सहयोगी को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना अंतागढ़ क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को स्कूल के पास से बोलेरो वाहन नम्बर CG 19 BR 9838 में बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया गया. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने फौरन विशेष टीम गठित कर आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी एवं सघन तलाश अभियान शुरु की.
जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी विनय नुरेटी तथा उसके सहयोगी मंजीत उसेंडी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफभारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 49, 64(2)(M), 65(1), 3(5) तथा पॉक्सो (POCSO) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?