नाबालिग लड़की को झांसा देकर किया अनैतिक कृत्य, पुलिस ने आरोपी संजीव गुप्ता को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
Minor girl was deceived and immoral act was done, police arrested the accused Sanjeev Gupta and sent him behind bars
कोरबा : कोरबा जिले से नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला समाने आ रहा है, दर्री पुलिस ने पास्को एक्ट से संबंधित एक मामले में आरोपी संजीव गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है. उस पर नाबालिग लड़की से अनैतिक कृत्य करने का आरोप है. पीड़िता ने अपने परिजनों को इस बारे में जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस से शिकायत की गई.
एडिशनल एसपी नीतिश ठाकुर ने बताया कि आरोपी ने नाबालिग लड़की को किसी बात का लालच देकर अपने साथ ले गया. फिर उसके साथ दुष्कर्म किया. जिसकी शिकायत पीड़िता के परिजनों ने थाने में की. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी संजीव गुप्ता को गिरफ्तार लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



