रायपुर में मां-बेटे पर हथौड़े से हमला, मचा हड़कंप, पुरानी रंजिश में आरोपी ने की वारदात, हमले में मां और बेटा दोनों घायल, मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Mother and son attacked with a hammer in Raipur, causing a stir; the accused committed the act due to an old enmity. Both sustained injuries in the attack; a case has been registered, and the police are investigating.

रायपुर में मां-बेटे पर हथौड़े से हमला, मचा हड़कंप, पुरानी रंजिश में आरोपी ने की वारदात, हमले में मां और बेटा दोनों घायल, मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : रायपुर के मौदहापारा थाना क्षेत्र के जोरापारा में पुरानी रंजिश को लेकर मां-बेटे पर हथौड़े से हमला करने का मामला सामने आया है. घटना 29 अगस्त की सुबह काली मंदिर के पीछे की बताई जा रही है. हमले में मां और बेटा दोनों घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता दितेश सोनवाने ने बताया कि वह काली मंदिर के पीछे मौजूद था. इसी दौरान आरोपी चिंटू साहू उर्फ धीरज वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगा. विवाद बढ़ने पर आरोपी ने दितेश के चेहरे पर हथौड़ी से वार कर दिया.
बेटे पर हमला होते देखकर उसकी मां सुशीला सोनवाने उम्र 65 साल बीच-बचाव करने पहुंचीं. आरोप है कि आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की. अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी वहां से चला गया
वारदात के बाद परिजनों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया. इलाज के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. शिकायत के आधार पर मौदहापारा पुलिस ने आरोपी चिंटू साहू उर्फ धीरज के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?