शराब पीने को लेकर हुए विवाद में हत्या, चंद घंटे में सुलझा अंधे कत्ल का मामला, पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
Murder in a dispute over drinking alcohol, blind murder case solved within hours, police arrested three accused including a minor.
दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सिटी कोतवाली पुलिस ने फौरनकार्रवाई करते हुए अंधे कत्ल की गुत्थी कुछ ही घंटों में सुलझा दी. बल्ली और पत्थर से सिर में गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या करने वाले एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस घटना में एक नाबालिग बालक भी शामिल था.
मिली जानकारी के मुताबिक 10 अक्टूबर 2025 की रात प्रार्थी भरत यादव ने थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका भाई अनिल यादव 28 साल अपने घर से बिना किसी जानकारी के अपनी स्कूटी में निकला था और रात तक घर नहीं लौटा.
अगली सुबह करीब 8 बजे पंचशील नगर बिजली ऑफिस के सामने एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला और पास में काले कलर की एक्टिवा खड़ी थी. मौके पर जाकर देखा गया तो मृतक अनिल यादव थे. उनके सिर पर गहरी चोटें थीं.
पुलिस ने बताया कि अनिल यादव की हत्या किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बल्ली और पास पड़े पत्थर से मारकर की गई थी. रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 490/2025, धारा 302(1) BNS दर्ज कर जांच शुरु की गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को फौरन खबर की गई.
पुलिस ने घटना स्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरु की. इसी दौरान मुखबिर से खबर मिलने पर तीन संदेहियों को हिरासत में लिया गया और अलग-अलग पूछताछ की गई. पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि शराब और सिगरेट पीने को लेकर हुए विवाद की वजह से उन्होंने हत्या करने की नियत से पास पड़े पत्थर और बल्ली से अनिल यादव को मारकर गंभीर चोटें पहुंचाईं और उसे मृत हालत में छोड़कर वहां से भाग गए. इस वारदात में इस्तेमाल आलाजरब को घटनास्थल से गवाहों की मौजूदगी में जप्त किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



