अवैध संबंध के शक में खुनी वारदात, युवक ने चचेरे भाई पर आंखों में मिर्च पाउडर डालकर पकड़ा गला, चाकू से सीने पर वार कर जानलेवा हमला

Murderous assault fueled by suspicion of an illicit affair: a man threw chili powder into his cousin’s eyes, grabbed him by the throat, and launched a life-threatening attack by stabbing him in the chest with a knife.

अवैध संबंध के शक में खुनी वारदात, युवक ने चचेरे भाई पर आंखों में मिर्च पाउडर डालकर पकड़ा गला, चाकू से सीने पर वार कर जानलेवा हमला

रायपुर/तिल्दा-नेवरा : तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में पत्नी से अवैध संबंध होने के शक में युवक ने अपने ही चचेरे भाई पर जानलेवा हमला कर दिया. आरोप है कि उसने पहले युवक की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर उसका गला पकड़ा और फिर चाकू से सीने पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. इसके बाद आरोपित ने चाकू निकालकर गले पर भी वार करने की कोशिश की.
पीड़ित ने हेलमेट से बचाव करते हुए किसी तरह अपनी जान बचाई और मौके से भाग निकला. शिकायत पर तिल्दा-नेवरा पुलिस ने आरोपित राजेश वर्मा के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं में जुर्म दर्ज किया है.
पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक घटना 19 अक्टूबर की शाम करीब छह बजे की है. ग्राम बरतोरी निवासी सतीश वर्मा ड्यूटी खत्म होने के बाद अपनी बाइक से घर लौट रहा था. वह अल्ट्राटेक बैकुंठ में काम करता है. नकटी जाने के रास्ते पर नहर पुल के पास उसके चचेरे भाई राजेश वर्मा ने उसे रोक लिया. राजेश वहां अपनी बाइक लेकर पहले से खड़ा था. आरोप है कि राजेश ने सतीश से कहा कि कुछ दूरी पर पेड़ पर कोई अजीब चीज लटकी हुई दिखाई दे रही है. चलकर देखते हैं.
मिर्च पाउडर डालकर किया हमला, हेलमेट से बचाकर पीड़ित ने बचाई जान
उसकी बातों में आकर सतीश उसके साथ नहर पार की ओर चला गया. दोनों करीब एक किलोमीटर दूर पहुंचे और बाइक रोककर पैदल चलने लगे. इसी दौरान राजेश ने मिर्च पाउडर सतीश की आंखों में डाल दिया और उसका गला पकड़ लिया. राजेश ने सतीश पर अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया. उसने इसी बात को लेकर नाराजगी जताते हुए सतीश को जान से मारने की धमकी दी.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb