नायब तहसीलदार का पति और निगम अधिकारी का बेटा अभय बरुआ गिरफ्तार, पुलिस थाने से ही मुचलके पर छोड़ा, शहर में हो रही जमकर चर्चा
Naib Tehsildar's husband and Corporation officer's son Abhay Barua arrested, released on bond from the police station itself, is being discussed a lot in the city
बिलासपुर : सिविल लाइन पुलिस ने नायब तहसीलदार श्वेता यादव के पति और निगम अधिकारी सुरेश बरुआ के बेटे अभय बरुआ को गिरफ्तार किया. अभय बरुआ पर आरोप है कि उसने इंदु चौक स्थित महेशचंद्र अग्रवाल को उसकी जमीन पर कब्जा करने की धमकी दी और जान से मारने की धमकी भी दी थी.
मिली जानकारी के मुतबिक महेश चंद्र अग्रवाल ने सिविल लाइन थाना में एक लिखित शिकायत किया कि इंदु चौक में उसकी जमीन है. जो अभय बरुआ की जमीन से लगी हुई है. महेश चंद्र अग्रवाल के मुताबिक अभय बरुआ उनके घर पर आकर उन्हें धमकी देते हुए कह रहे थे कि वह उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहता है. अभय ने महेश से कहा कि अगर वो जमीन उन्हें नहीं देंगे तो वह उसे जान से मार देंगे.
महेश चंद्र अग्रवाल ने इस धमकी के बाद फौरन सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए फौरन कार्रवाई की और अभय बरुआ को गिरफ्तार कर लिया.
लेकिन पुलिस ने उसे थाने से ही मुचलके पर छोड़ दिया. पुलिस की ये दरियादिली शहर में चर्चा का विषय है. क्योंकि अभय बरुआ पर पहले भी अलग अलग थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. थानों में उनका आपराधिक रिकॉर्ड भी मौजूद है. इसके बावजूद पुलिस का ये कदम खतरनाक हो सकता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



