कुम्ही में नवरात्रि के अवसर पर नवनिर्मित दुर्गा रंगमंच का उद्घाटन एवं भव्य जस झांकी का हुआ आयोजन
On the occasion of Navratri newly constructed Durga Theater was inaugurated and a grand tableau was organized in Kumhi
राजिम/कुम्ही : नवरात्रि के पावन अवसर पर हमारे ग्राम कुम्ही के बस्ती पारा के महावीर चौक के नवनिर्मित दुर्गा रंगमंच का उद्घाटन समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ.
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू (अध्यक्ष-जनपद पंचायत फिंगेश्वर) अध्यक्षता श्रीमती नीरा साहू (जनपद सदस्य) विशिष्ट अतिथि जय (जगन्नाथ) साहू (उपा.चेम्बर आफ कामर्स छत्तीसगढ़), मनी राम साहू, बालचंद साहू (ग्राम पटेल), सुरेन्द्र कुमार साहू (भू.पू.सरपंच) कार्यक्रम का संचालन राकेश बंजारे ने किया.
भारतीय किसान यूनियन के सदस्य ललित कुमार साहू ने बताया कि इस मौके पर दुर्गा समिति द्वारा जय मां बमलेश्वरी जस झांकी सोनेसिली वाले का कार्यक्रम रखा गया था.
मुख्य अतिथि ने नारी शक्ति का आह्वान करते हुए कहा कि पूरे भारत में छत्तीसगढ़ राज्य को ही महतारी एवं संपूर्ण जगत में हमारे देश को ही भारत माता कहा जाता है. छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति देव कचना ध्रुवा दर्शन कराने वाले जस झांकी की तारीफ की. सभी अतिथियों के मंच पर सम्मान किया गया.
कार्यक्रम का आभार व्यक्त करते हुए ग्राम पंचायत कुम्ही के सरपंच ने कहा कि ग्राम कुम्ही में विकास की गंगा बहाने सहयोग के लिए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया.
इस मौके पर प्रेमलाल साहू, सुकदेव साहू, श्रीराम साहू, प्रभुनंद चंद्राकार, श्यामलाल साहू श्रीमती सोनिया साहू (उपसरपंच ग्राम पंचायत कुम्ही) श्रीमती किरण साहू (पंच) श्रीमती महेश्वरी साहू (पंच) लोकेश साहू (पंच) श्रीमती निर्मला साहू (पंच) श्रीमती निशा चंद्राकार (पंच) घनश्याम टंडन (पंच) दुधनाथ ढीढी (रोजगार सहायक, धनंजय साहू, भूपेंद्र पटेल, शेखर साहू, धनसिंग ध्रुव,संजय साहू, लोकेश (लाला )साहू, हेमलाल (राजू),पुष्पेंद्र साहू, श्रीमती सरिता साहू, श्रीमती विमला साहू, श्रीमती हुलसी साहू, ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि, बिहान एवं महिला समूह के सदस्य, दुर्गा समिति के सदस्य, पुजारी भारत राम साहू एवं पारस साहू सहित ग्रामवासी मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



