पेंड्रा सर्राफा व्यापारी हत्याकांड, मास्टरमाइंड खुशीराम समेत 3 गिरफ्तार, गोली मारने वाले बिहार-झारखंड के 3 शूटर फरार, कट्टा-कारतूस और लूट के जेवरात बरामद
Pendra bullion trader murder case: Mastermind Khusiram among 3 arrested; 3 shooters from Bihar and Jharkhand absconding; pistol, cartridges and looted jewellery recovered.
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले में सर्राफा व्यापारी प्रदीप सोनी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. मास्टरमाइंड सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. जबकि घटना को अंजाम देने वाले बिहार-झारखंड के 3 शूटर अभी फरार हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार (26 मई) शाम करीब 7 बजे 3 आरोपी एक पल्सर पर सवार होकर आए थे. बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी प्रदीप सोनी को बेहद करीब से गोली मारी. दाहिने तरफ सीने में गोली लगी. खबर मिलते ही कोटमी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची. गंभीर रूप से घायल प्रदीप सोनी को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने घटना स्थल को सील कर दिया. मौके से खून के धब्बे और खाली कारतूस बरामद किए गए.
पुलिस जांच में सामने आया है कि, बिलासपुर जिले के बिटकुला निवासी खुशीराम सही पूरे हत्याकांड का मास्टरमाइंड था. उसने अपने साथियों के साथ मिलकर कोटमी बाजार स्थित ज्वेलरी कारोबारियों की पहले रेकी की और फिर लूट की प्लान बनाई.
जांच में यह भी खुलासा हुआ कि खुशीराम ने वारदात को अंजाम देने के लिए बिहार से तीन शूटर बुलाए थे. इन्हीं शूटरों ने सराफा व्यापारी प्रदीप सोनी की गोली मारकर हत्या की और लूट की घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद सभी आरोपी अलग-अलग दिशाओं में फरार हो गए.
वारदात के बाद आरोपी देवरीकला निवासी गया प्रसाद रजक के घर पहुंचे थे. जहां लूटे गए जेवर और अन्य सामान का आपस में बंटवारा किया गया. जांच के दौरान इस संबंध में अहम सबूत भी मिले हैं.
इस वारदात का मास्टरमाइंड बिलासपुर जिले के बिटकुला गांव का रहने वाला खुशीराम साहू है. उसने बाजार में सोना-चांदी व्यापारियों की रेकी कर पूरी साजिश रची थी. इस काम में उसके भतीजे राजाराम साहू ने भी मदद की.
खुशीराम ने बिहार और झारखंड में अपने परिचित राहुल के जरिए शूटर बुलाए थे. राहुल अपने साथी संजय और राजू के साथ बिहार से आया और सभी ने मिलकर लूट और हत्या की वारदात को अंजाम दिया.
वारदात के बाद आरोपी देवरीखुर्द स्थित गया प्रसाद रजक के घर पहुंचे. जहां लूटे गए सोने-चांदी के आभूषणों का बंटवारा किया गया. पुलिस ने तकनीकी सबूतों और मुखबिर की खबर के आधार पर खुशीराम साहू, राजाराम साहू और गया प्रसाद रजक को गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, लूटे गए आभूषण और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं. वहीं, फरार शूटर राहुल, संजय और राजू की तलाश जारी है. उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को दूसरे राज्यों में भेजा गया है.
गिरफ्तार आरोपी
01. खुशीराम साहु पिता जगन्नाथ प्रसाद साहू निवासी बिटकुला थाना सीपत जिला-बिलासपुर (छग)
02. राजाराम साहू पिता स्व मूलचंद साहू निवासी बिटकुला थाना सीपत जिला-बिलासपुर (छग)
03. गया प्रसाद रजक पिता स्व अयोध्या राम रजक निवासी करौंदानार देवरीखुर्द चौकी कोटमीकला थाना पेण्ड्रा जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (छग)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



