मनरेगा कार्य के दौरान पेड़ के नीचे खड़ी 6 महिलाओं पर गिर गई आकाशीय बिजली, 1 की मौत,10 लोग झुलसे, एक की हालत गंभीर, अस्पताल में इलाज जारी

Six women standing under a tree to escape the rain were struck by lightning, killing one, injuring 10, and injuring one, who is in critical condition and undergoing treatment at a hospital.

मनरेगा कार्य के दौरान पेड़ के नीचे खड़ी 6 महिलाओं पर गिर गई आकाशीय बिजली, 1 की मौत,10 लोग झुलसे, एक की हालत गंभीर, अस्पताल में इलाज जारी

दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया. चंदेनार साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों पर अचानक बिजली गिर गई. हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 10 अन्य लोग घायल हो गए. इनमें एक व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है. हादसे के बाद बाजार परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
मिली जानकारी के मुताबिक चंदेनार साप्ताहिक बाजार में बड़ी तादाद में ग्रामीण खरीदारी के लिए पहुंचे हुए थे. इसी दौरान मौसम ने अचानक करवट ली। तेज गर्जना और चमक के बीच आकाशीय बिजली बाजार क्षेत्र में गिर गई. बिजली गिरते ही लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.
चश्मदीदों के मुताबिक कुल 11 लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए. एक महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. अन्य नौ लोगों को भी चोटें आई हैं. सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उनका इलाज जारी है.
हादसे की खबर मिलने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची. अधिकारियों ने राहत और बचाव कार्य शुरू कराया और अस्पताल में घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए. प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है.
इधर मौसम विभाग ने भी छत्तीसगढ़ के कई जिलों के लिए अगले पांच दिनों तक अंधड़, गरज-चमक और बारिश का अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है. लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की गई है.
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।.गरियाबंद जिले में सबसे ज्यादा 30 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई. जबकि सुकमा और सूरजपुर जिले के रामानुजनगर क्षेत्र में 20-20 मिलीमीटर बारिश हुई. लगातार बदलते मौसम के बीच प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t