फार्म हाउस में देर रात चल रही हुक्का पार्टी में पुलिस की छापेमारी, इलाके में मचा हड़कंप, 6 आरोपी गिरफ्तार होकर पहुंचे सलाखों के पीछे, नशे की सामाग्री जप्त

Police raid a late-night hookah party at a farmhouse, causing panic in the area. Six suspects arrested and sent behind bars. Drug paraphernalia seized.

फार्म हाउस में देर रात चल रही हुक्का पार्टी में पुलिस की छापेमारी, इलाके में मचा हड़कंप, 6 आरोपी गिरफ्तार होकर पहुंचे सलाखों के पीछे, नशे की सामाग्री जप्त

राजनांदगांव/डोंगरगढ़ : डोंगरगढ़ शहर में देर रात एक फार्म हाउस पर चल रही हुक्का पार्टी में पुलिस ने रेड मारी. जिसमें मौके से 6 युवकों को गिरफ्तार किया गया. वहीं इस छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक डोंगरगढ़ पुलिस को खबर मिली कि एक फार्म हाउस में देर रात कुछ युवक संदिग्ध गतिविधियों में शामिल हैं और वहां हुक्का पार्टी चल रही है, खबर मिलने के बाद पुलिस टीम ने फौरन मौके पर दबिश दी. छापेमारी के दौरान पुलिस ने फार्म हाउस के अंदर कई युवकों को हुक्का पीते हुए पकड़ा. मौके से हुक्का सेट और उससे संबंधित अन्य सामग्री भी जब्त की गई.
गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान विशाल यादव, बाबू विश्वकर्मा, भूपेंद्र नायक, रोहन यादव, दक्ष ठाकुर और तारन निषाद के रूप में हुई है. सभी युवक डोंगरगढ़ शहर के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं. सभी आरोपियों के खिलाफ कोटपा (COTPA) एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t