कबीरधाम महाकाल की पालकी यात्रा के दौरान युवक को युवाओं ने लात गुस्से से पीटा, पुलिस की हिरासत में 5 नाबालिग, वीडियो वायरल, पीड़ित लापता
In Kabirdham, a young man was beaten with kicks and punches by a group of youths during the Mahakal Palki Yatra; five minors are in police custody, a video of the incident has gone viral, and the victim is missing.
कबीरधाम : छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें कुछ युवक मिलकर एक युवक को बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रहे हैं. पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर पांच नाबालिगों को हिरासत में लिया है. जिनसे पूछताछ जारी है.
बताया जा रहा है कि शहर में महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई. इसी दौरान बजरंग चौक के पास मामूली विवाद को लेकर भीड़ ने युवक को लात घूसों से बुरी तरह पीट दिया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए पांच नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं पीड़ित युवक का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है. फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और आसपास के लोगों से मिली जानकारी के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



