मगरलोड में ट्रैक्टर-ट्राली चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल, 10 लाख रुपये का माल बरामद

Police uncover tractor-trolley theft in Magarlod; three accused arrested and sent to jail; goods worth Rs 10 lakh recovered

मगरलोड में ट्रैक्टर-ट्राली चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल, 10 लाख रुपये का माल बरामद

धमतरी : धमतरी जिले के मगरलोड पुलिस और सायबर टीम ने ट्रैक्टर-ट्राली चोरी के मामलों का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 10 लाख 30 हजार रुपये का माल बरामद किया है. गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना मगरलोड क्षेत्र में 3 से 4 अक्टूबर की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने एक ट्रैक्टर-ट्राली चोरी कर ली. इस मामले की रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस और सायबर टीम ने अज्ञात चोरों की तलाश शुरु की. तकनीकी सबूतों और मुखबिर की खबर के आधार पर पुलिस ने तीन संदेहियों शोएब उर्फ राजा उम्र 29 साल, देवनारायण ध्रुव उम्र 21 साल, निवासी ग्राम कमईपुर, धमतरी और आबिद रिजवी उम्र 27 साल, निवासी संजय नगर वार्ड क्रमांक 6, कांकेर को हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान तीनों ने चोरी की वारदात को कबूल कर लिया.
आरोपियों ने बताया कि मगरलोड क्षेत्र की ट्रॉली चोरी के अलावा उन्होंने 27 अगस्त को ग्राम सोनझरी से ट्रैक्टर नांगर और 9 सितंबर को ग्राम कसारवाही से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी की थी. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, एक लोहे का ट्रैक्टर नांगर और एक पिकअप वाहन जब्त किया. जिनकी कुल कीमत करीब 10 लाख 30 हजार रुपये आंकी गई है. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t