जंगली जानवरों के शिकार करने लगाए अवैध विद्युत करंट से मौत, लाश जलाकर सबूत निटने की कोशिश, 2 नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
Illegal hunters of wild animals were electrocuted to death, and attempts were made to destroy evidence by burning the bodies. 4 accused, including 2 minors, were arrested.
बिलासपुर : कोटा क्षेत्र के करपिहा जंगल में युवक की जली हुई लाश मिली है. इसकी खबर पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की तो पता चला कि जंगल में शिकारियों ने जानवर मारने क लिए करंट बिछाया था. इसकी चपेट में आकर युवक की मौत हो गई. इसकी जानकारी होने पर शिकारियों ने मामला दबाने के लिए युवक की लाश को घने जंगल में ले जाकर जला दिया. घटना के पांच दिन बाद गांव के लोगों को इसकी जानकारी हुई. मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
कोटा टीआई तोपसिंह नवरंग ने बताया कि करपिहा जंगल में लकड़ियां लेने के लिए गए थे. घने जंगल में तेज बदबू आने पर ग्रामीण उस तरफ गए. वहां पर एक युवक की जली हुई लाश थी. गांव के लोगों ने इसकी खबर पुलिस को दी. इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मौके पर जीआई तार पड़े थे. इसके आधार पर पुलिस ने गांव के लोगों से पूछताछ की. इसके अलावा आसपास के गांव में पूछताछ की गई.
तब पता चला कि तखतपुर क्षेत्र के छिरहापारा धुमा में रहने वाला अयोध्या सिंह खुसरो उम्र 35 साल निवासी छिरहापारा धुमा, थाना तखतपुर अपने घर से 29 अक्टूबर को निकला था. इसके बाद से वह लापता है. पुलिस ने युवक के स्वजन को बुलाकर उसकी पहचान कराई. प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि आसपास के गांव के लोगों ने जानवर मारने के लिए जंगल में करंट लगाया था. आशंका के आधार पर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया.
पुलिस जांच के बाद आरोपियों जान सिंह बैगा पिता चरण बैगा उम्र 48 साल, अनिल बैगा पिता मंहगु बैगा उम्र 25 साल और दो नाबालिग (सभी निवासी ग्राम नर्मदा डिंडोल, थाना कोटा, जिला बिलासपुर) के खिलाफ धारा 105, 238, 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत जुर्म दर्ज किया गया.
घटना के बाद आरोपी जंगल में छिपे हुए थे. जिन्हें कोटा पुलिस ने लगातार निगरानी और घेराबंदी के जरिए गिरफ्तार किया. फरार आरोपियों की तलाश और संभावित ठिकानों पर दबिश जारी है.
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी श्री तोप सिंह नवरंग के निर्देशन में स.उ.नि. नहारू राम साहू, चन्द्रप्रकाश पाण्डेय, प्र.आर. सत्यप्रकाश यादव, आर. रविंद्र मिश्रा, आर. दीप सिंह कंवर, आर. प्रफुल्ल यादव, आर. विनोद यादव, आर. सोमेश्वर साहू एवं आर. संजय श्याम का सराहनीय योगदान रहा.
पुलिस ने आमजन से अपील किया कि अवैध विद्युत शिकार जैसे खतरनाक और गैरकानूनी कार्यों की खबर फौरन स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें. ऐसे जुर्म न सिर्फ वन्यजीवों के लिए घातक हैं. बल्कि निर्दोष मानव जीवन को भी गंभीर खतरे में डालते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



