अस्पताल में पुलिसकर्मी की बेल्ट से पिटाई, नशे में धुत आरक्षक ने डायल 112 के चालक को पीटा, फिर मुलाहिजा के दौरान प्रधान आरक्षक से की मारपीट

Policeman beaten with belt in hospital, drunk constable beat up Dial 112 driver, then beat up head constable during treatment

अस्पताल में पुलिसकर्मी की बेल्ट से पिटाई, नशे में धुत आरक्षक ने डायल 112 के चालक को पीटा, फिर मुलाहिजा के दौरान प्रधान आरक्षक से की मारपीट

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ की  संसकारधानी  में पुलिसकर्मी से मारपीट का मामला सामने आया है. राजनांदगांव की जिला अस्पताल में डायल 112 और पुलिसकर्मियों के बीच जमकर मारपीट हो गई. इसका वीडियो भी सामने आया है. यह पूरा मामला लालबाग थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक डायल 112 में पदस्थ पुलिस आरक्षक महेंद्र साहू ने शराब के नशे में पहले ड्राइवर को पीटा. इसके बाद मुलाहिजा के लिए जिला अस्पताल ले जाने पर वहां प्रधान आरक्षक की बेल्ट से पिटाई कर दी.. बताया जा रहा है कि, डायल 112 का स्टाफ अक्सर शराब पीकर ड्यूटी पर पहुंचता है. उसने लालबाग थाने में पदस्थ प्रभात तिवारी के साथ मारपीट की.
ड्यूटी के दौरान पुलिस आरक्षक महेंद्र साहू ने डायल 112 में पदस्थ चालक से मारपीट की. आरक्षक सिविल कपड़े पर पहुंचा था. ड्यूटी करने डायल 112 के ड्राइवर को संबंधित क्षेत्र से अन्य क्षेत्र में जाने कहा, जिसका चालक ने विरोध किया. इसके बाद उसने चालक की जमकर पिटाई कर दी. चालक ने इसकी शिकायत लालबाग थाने में की.
लालबाग में शिकायत दर्ज करने के बाद शराब के नशे में धुत पुलिस आरक्षक महेंद्र साहू को पुलिस ने जिला अस्पताल मुलाहिजा के लिए लेकर गया, जहां पुलिस आरक्षक महेंद्र ने प्रधान आरक्षक प्रभात तिवारी के साथ मारपीट की.
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस मामले में संज्ञान लेते हुए एसपी मोहित गर्ग ने आरोपी आरक्षक महेंद्र साहू को निलंबित कर दिया है. पूरे मामले की जांच कराई जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB