रायपुर के अस्पताल में डॉक्टरों पर मारपीट का आरोप, युवक बोले- डॉक्टर ने गला दबाया, डॉक्टर्स ने कहा- नशे में महिला स्टाफ से हुई बदसलूकी

Doctors accused of assault in Raipur hospital, youth said- doctor strangled him, doctors said- female staff was misbehaved with while intoxicated

रायपुर के अस्पताल में डॉक्टरों पर मारपीट का आरोप, युवक बोले- डॉक्टर ने गला दबाया, डॉक्टर्स ने कहा- नशे में महिला स्टाफ से हुई बदसलूकी

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सरकारी अस्पताल डॉ भीमराव अंबेडकर मेमोरियल हॉस्पिटल में मारपीट का मामला सामने आया है. 2 युवकों ने जूनियर डॉक्टरों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. वहीं, जूनियर डॉक्टर्स का कहना है कि युवक महिला स्टाफ से गाली-गलौज और विवाद कर रहे थे. मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर के अशोक नगर निवासी कैलाश शर्मा और पुरुषोत्तम शर्मा एक घायल युवक को इलाज के लिए अस्ताल लेकर आए थे. बताया जा रहा है कि युवक सड़क हादसे में घायल हो गया था और सड़क किनारे पड़ा था. जिसके बाद कैलाश और पुरुषोत्तम शर्मा युवक को लेकर पहुंचे थे. उन्होंने बताया कि उनका युवक से कोई संबंध नहीं है और पहले से नहीं जानते हैं.
बताया जा रहा है कि घायल युवक का इलाज कराने के बाद दोनों ने ड्यूटी डॉक्टर्स से कहा कि हमें जानें दिया जाए. तब डॉक्टरों ने कहा कि जाने से पहले फार्मेलिटी पूरी करनी होगी. आरोप है कि डॉक्टर ने युवक का गला दबा दिया और फिर अन्य जूनियर डॉक्टरों के साथ मिलकर युवकों की पिटाई कर दी. वहीं डॉक्टर्स का कहना है कि महिला स्टाफ से बदतमीजी हुई. दोनों पक्षों ने मौदहापारा थाना में एक-दूसरे के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है.
इस मामले को लेकर डॉक्टरों का कहना है कि इमरजेंसी डिपार्टमेंट में ड्यूटी के दौरान दो युवकों ने महिला डॉक्टरों के साथ बदतमीजी की है. दो युवक जिस मरीज को लेकर आए थे. वह शराब के नशे में था और डॉक्टरों के साथ गाली-गलौज कर रहा था.
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी. अस्पताल परिसर में लगी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. वहीँ दोनों पक्षों से शिकायत मिलने के बाद मौदहापारा की पुलिस ने कहा कि अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है. इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं की गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB