थाना के पुलिसकर्मियों पर समझौते का दबाव बनाकर प्रताड़ित करने का आरोप, सुरक्षा और कार्रवाई की मांग, पीड़ित ने एसपी से लगाई इंसाफ की गुहार

Policemen of the police station accused of harassing the victim by pressuring him to compromise, demanding security and action, the victim appealed to the SP for justice.

थाना के पुलिसकर्मियों पर समझौते का दबाव बनाकर प्रताड़ित करने का आरोप, सुरक्षा और कार्रवाई की मांग, पीड़ित ने एसपी से लगाई इंसाफ की गुहार

बिलासपुर : बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र के निवासी पीड़ित राजेश बरगाह ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपकर बिल्हा थाना के कुछ पुलिसकर्मियों पर मामले में समझौता कराने के लिए दबाव बनाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है, आवेदन में बताया गया है कि पूर्व में हुई एक घटना की शिकायत के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई, बल्कि थाना के प्रधान आरक्षक अमर सिंह चंद्रा, मुकेश दिव्या और प्रताप साहू द्वारा लगातार समझौते का दबाव बनाया जा रहा है,
पीड़ित ने आरोप लगाया कि बातचीत के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा धमकी भरे शब्दों का प्रयोग किया गया और समझौता नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की बात कही गई, आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि उक्त बातचीत और धमकी के कुछ हिस्सों की रिकॉर्डिंग भी की गई है, जिसे जांच में महत्वपूर्ण सबूत बताया गया है.
आवेदनकर्ता ने एसपी से मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने, आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और परिवार की सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है. साथ ही 19 अप्रैल 2026 की घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल रिकॉर्डिंग की जांच करने का भी अनुरोध किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t