दिन में रेकी आधी रात चोरी का पर्दाफाश, 100 CCTV खंगालने के बाद 2 चोर समेत सामान खरीदने वाला गिरफ्तार, जेवरात और कैश जब्त
Reconnaissance during the day and theft at midnight exposed, after scanning 100 CCTVs, 2 thieves and the person who bought the goods were arrested, jewellery and cash seized
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : गौरेला नगर के आसपास चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपी और चोरी का सामान खरीदने वाले व्यापारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. तीनों आरोपी मध्यप्रदेश के शहडोल और अनूपपुर जिले के रहने वाले हैं. आरोपियों के पास से 8 लाख से ज्यादा का सामान जब्त किया गया है.
चोरी के आरोपी सूरज पटेल उम्र 32 साल पंकज सिंह मरावी उम्र 23 सालऔर चोरी का सामान खरीदने वाले व्यापारी प्रिंस सोनी निवासी बुढ़ार को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 किलो से ज्यादा की चांदी, सवा तोला सोना, 43000 रुपए नगद और चोरी की वारदात में इस्तेमाल वाहन समेत औजार भी बरामद किया गया है.
पुलिस अधीक्षक सुरजन राम भगत ने बताया कि मार्च में गौरेला थाना अंतर्गत न्यायालय के पास सूने मकान में चोरी हुई थी. चोरी की ये वारदात CCTV फुटेज में भी कैद हुई थी. उन्होंने बताया कि आरोपी पहले बाइक में घूमकर मकानों की रेकी करते थे फिर रात में मकान में चोरी की घटना को अंजाम देते थे. गिरोह में चार सदस्य थे. जो चोरी के काम को आपस मे बांटकर करते थे. बीते 12 जुलाई को भी गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
गिरफ्तार आरोपी
सूरज पटेल (32 वर्ष) – निवासी: मध्यप्रदेश
पंकज सिंह मरावी (23 वर्ष) – निवासी: मध्यप्रदेश
प्रिंस सोनी – चोरी का माल खरीदने वाला व्यापारी, निवासी: बुढ़ार (म.प्र.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



