बारिश के बीच तेज बहाव के पास सेल्फी, डैम के डेंजर जोन में गेट लांघकर पहुंचे रीलबाज, पुलिस ने लगाई फटकार, लगवाई उठक-बैठक, वीडियो वायरल
'Reel-makers' climbed over gates to enter a dam's danger zone and took selfies near the strong current amidst the rain; police reprimanded them and made them do sit-ups—video goes viral.
बिलासपुर/रतनपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लगातार बारिश के चलते खूंटाघाट डैम के वेस्टवियर में पानी का तेज बहाव है. पुलिस की लगातार समझाइश और सख्ती के बावजूद कुछ पर्यटक जान जोखिम में डालकर प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंच गए और वहां सेल्फी, रील बनाने लगे. खबर मिलने पर रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. सख्ती और मनाही के बाद डेंरज जोन में जाने और लापरवाही बरतने वालों को पुलिस ने कान पकड़कर उठक-बैठक कराई गई. और दोबारा ऐसी हरकत नहीं करने की सख्त चेतावनी दी गई.
मिली जानकारी के मुताबिक खूंटाघाट वेस्टवियर में पानी का बहाव तेज होने की वजह से सुरक्षा के लिए गेट और बैरिकेड लगाए गए हैं. लोगों को तेज बहाव और गहरे पानी के करीब जाने से रोकने के लिए गेट पर ताला भी लगाया गया था. इसके बाद भी कुछ पर्यटक गेट लांघकर प्रतिबंधित हिस्से में पहुंच गए. यहां पहुंचने के बाद तेज बहाव के बिल्कुल करीब खड़े होकर मोबाइल से सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. कुछ लोग परिवार और बच्चों के साथ भी डेंजर जोन तक पहुंच गए थे.
ये तो बेहद खतरनाक है
खूंटाघाट वेस्टवियर की सामने आई तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि सुरक्षा के मद्देनजर गेट पर ताला लगाया गया था. गेट पर ताला जड़ने के पीछे लोगों को तेज बहाव और गहरे पानी की ओर जाने से रोकना था. कुछ लोग सुरक्षा व्यवस्था को नजरअंदाज कर गेट लांघकर प्रतिबंधित हिस्से में पहुंच गए.
अंदर पहुंचने के बाद लोग मोबाइल से सेल्फी और वीडियो बनाने में जुट गए. कुछ लोग परिवार और बच्चों के साथ पानी के बेहद करीब तक पहुंच गए. तेज बहाव के बिल्कुल पास खड़े होकर सेल्फी और वीडियो बनाते नजर आए. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पहले लोगों को समझाइश दी और तेज बहाव वाली जगह से बाहर निकाला. वहीं, लापरवाही करने वालों से कान पकड़कर उठक-बैठक भी लगवाई गई. पुलिस ने उन्हें दोबारा ऐसी हरकत नहीं करने की सख्त चेतावनी दी.
इनकी बेपरवाही समझ से परे
पुलिस के मुताबिक हैरानी की बात यह रही कि कुछ लोग अपने परिवार, महिलाओं और बच्चों के साथ भी खतरनाक स्थान तक पहुंच गए थे. ऐसे में जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती थी. वहीं, कुछ युवतियां और महिलाएं भी फोटो और वीडियो बनाने के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंच गई थीं. खबर मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला.
कान पकड़कर लगवाई उठक-बैठक, फटकार भी लगाई
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी करने वालों को जमकर फटकार लगाई. गेट और बैरिकेड पार कर प्रतिबंधित क्षेत्र में जाने पर पुलिस ने लोगों को समझाया कि तेज बहाव के करीब जाना बेहद खतरनाक है. सेल्फी और रील बनाने के लिए अपनी और परिवार की जान जोखिम में डालना किसी भी तरह सहीं नहीं है. लापरवाही करने वालों को मौके पर ही कान पकड़कर उठक-बैठक कराई गई और भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करने की चेतावनी दी गई.
रीलबाजी से जिंदगी बड़ी,इसलिए बरतें सावधान
एडिशनल एसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह ने कहा कि पुलिस संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी कर रही है. लेकिन सुरक्षा की जिम्मेदारी सिर्फ प्रशासन की नहीं है. लोगों को भी समझना होगा कि एक सेल्फी या कुछ सेकंड की रील जिंदगी से बड़ी नहीं हो सकती. जिस जगह जाने से रोका जा रहा है. वहां गेट या बैरिकेड लांघकर पहुंचना रोमांच नहीं, बल्कि सीधे तौर पर अपनी जान को खतरे में डालना है.
रील वायरल होगी या नहीं, इसकी कोई गारंटी नहीं है. लेकिन तेज बहाव में की गई छोटी सी चूक जिंदगी भर का दर्द दे सकती है. इसलिए बारिश के दौरान खूंटाघाट समेत सभी नदी-नालों, डैम और वेस्टवियर से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।.खासकर बच्चों को ऐसे खतरनाक स्थानों के पास न जाने दें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



