जमीन नापने पहुंचे राजस्व कर्मचारी पर अचानक हमला, सरकारी ड्यूटी के दौरान पटवारी से मारपीट कर छीने दस्तावेज, मचा हड़कंप, 5 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

Revenue official attacked while measuring land; *Patwari* assaulted and documents snatched during official duty; incident sparks commotion; FIR registered against five accused.

जमीन नापने पहुंचे राजस्व कर्मचारी पर अचानक हमला, सरकारी ड्यूटी के दौरान पटवारी से मारपीट कर छीने दस्तावेज, मचा हड़कंप, 5 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज

सरगुजा : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक राजस्व अधिकारी के साथ बदसलूकी और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है. लखनपुर थाना क्षेत्र के कोटबर्रा गांव में जमीन के बंटवारे के लिए सीमांकन करने पहुंचे एक पटवारी पर कुछ ग्रामीणों ने हमला कर दिया. आरोपियों ने न सिर्फ गाली-गलौज और हाथापाई की. बल्कि महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज भी छीन लिया. जिसके बाद राजस्व संघ के भारी विरोध के चलते पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम लब्जी (हल्का नंबर 27) में पदस्थ पटवारी सुबोध लकड़ा को नायब तहसीलदार कुन्नी की तरफ से सीमांकन का आधिकारिक आदेश मिला था. गांव के ही एक ग्रामीण घनश्याम ने अपनी जमीन के फर्द बंटवारे के लिए राजस्व विभाग में आवेदन किया था. इसी निर्देश का पालन करते हुए पटवारी शुक्रवार को कोटबर्रा गांव स्थित संबंधित भूमि पर पहुंचे और कानूनी प्रक्रिया के तहत जमीन की मापी का कार्य शुरू किया.
नाप की प्रक्रिया चल ही रही थी कि मौके पर गांव के निवासी जगदीश, उसका पिता बलदेव, विष्णु, सहत राम और कंतर राम आ धमके. इन लोगों ने अपनी जमीन नापे जाने का आरोप लगाते हुए पटवारी के साथ अभद्रता शुरू कर दी. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए पटवारी सुबोध लकड़ा के साथ हाथापाई शुरू कर दी और उनके हाथ से महत्वपूर्ण सरकारी राजस्व अभिलेख छीन लिए. प्रशासनिक काम में बाधा और सुरक्षा पर खतरे को देखते हुए पटवारी को तुरंत सीमांकन का काम रोकना पड़ा.
घटना के बाद पीड़ित पटवारी ने अपने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया. इसके बाद पटवारी संघ के सदस्य लखनपुर थाने पहुंचे और थाना प्रभारी से मिलकर सरकारी काम में बाधा डालने वाले आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 121, 191(2), 221, 296(बी) और 351(3) के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है. फिलहाल सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस उनकी धरपकड़ के लिए जांच और दबिश की कार्रवाई कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?

पटवारी कार्यालय में दबंगई! पटवारी पर कुर्सी से हमला, चौकीदार को भी पीटा, चाकू लेकर दौड़ाया, आरोपी गिरफ्तार
अंबिकापुर : दरिमा स्थित पटवारी कार्यालय में घुसकर बुधवार की दोपहर पटवारी के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी जमीन खरीद-बिक्री का काम करता है. पटवारी के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था. आरोपी उसे कार्यालय और कार्यालय के बाहर दौड़ा-दौड़ाकर मारता दिख रहा है. उक्त घटना से जिले के पटवारियों में आक्रोश है. पटवारियों ने गुरुवार को हड़ताल पर रहे और कलेक्टर एसपी को ज्ञापन सौंपकर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है.
सरगुजा जिले के दरिमा तहसील अंतर्गत हल्का नंबर 3 में प्रकाश मंडल बतौर पटवारी कार्यरत है. बुधवार की दोपहर वह अन्य कर्मचारियों के साथ कार्यालय में काम कर रहा था. दोपहर करीब 2.30 बजे सोहगा खर्रापारा थाना दरिमा निवासी जितेन्द्र कुजूर उर्फ मोनू कार्यालय में आया और पटवारी से आरआई सोहगा का मोबाइल नंबर मांगा. पटवारी ने उसे आरआई का नंबर दिया पर उसे स्वयं के मोबाइल से लगाकर बात करने दबाव बनाने लगा.
पटवारी द्वारा अपने मोबाइल से बात नहीं कराने पर जितेन्द्र ने गुस्से में पटवरी से गाली-गलौज शुरु कर दी. फिर वहां रखी कुर्सी उठाकर जानलेवा हमला कर दिया. इसके जान से मारने की धमकी देते हुए अपने कार से चाकू लेकर आया और चाकू से मारने के लिये पटवारी एवं चौकीदार को दौड़ाया.
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पटवारी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 221, 132, 296, 351 (3), 115 (2) व 25-27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है. आरोपी आदतन अपराधी है जिसके खिलाफ थाना दरिमा में कई जुर्म दर्ज हैं और आरोपी का नाम पहले ही से थाने की गुण्डा बदमाश के लिस्ट में दर्ज है.
दरिमा पटवारी कार्यालय में पटवारी के साथ मारपीट और जानलेवा हमले के विरोध में राजस्व पटवारी संघ सरगुजा ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की है. घटना के बाद जिले के पटवारियों में आक्रोश है और उन्होंने विरोध स्वरूप हड़ताल भी की.
संघ ने कहा कि इस घटना से न सिर्फ पटवारी पर हमला हुआ. बल्कि सरकारी काम भी बाधित हुआ और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी. इसे कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बताया गया है. घटना के बाद जिले के पटवारियों और कर्मचारियों में असुरक्षा का माहौल है. संघ का कहना है कि अगर कार्यस्थल पर इस तरह की घटनाएं होती रहीं तो निर्भीक होकर काम करना मुश्किल हो जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?