पति फंदे पर लटका मिला, पत्नी खून से लथपथ, बंद कमरे में डरे सहमे दो मासूम, मोहल्ले में दहशत, कमरे का मंजर देख दहल गए परिजन, हत्या के बाद आत्महत्या

Husband found hanging, wife lying in a pool of blood, two terrified young children in the locked room; panic grips the neighborhood, family members left horrified by the scene—murder followed by suicide?

पति फंदे पर लटका मिला, पत्नी खून से लथपथ, बंद कमरे में डरे सहमे दो मासूम, मोहल्ले में दहशत, कमरे का मंजर देख दहल गए परिजन, हत्या के बाद आत्महत्या

बिलासपुर/तोरवा : बिलासपुर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. तोरवा थाना क्षेत्र स्थित हेमूनगर में एक दंपति की मौत से सनसनी फैल गई. यहां किराए के मकान में पति ने पहले टांगिया से हमला कर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया और उसके बाद खुद भी फांसी के फंदे में झूल गया. घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की करवाई में जुट गई है.
मिली जानकरी के मुताबिक शनिवार सुबह करीब पांच से छह बजे के बीच पड़ोसियों को घर से कोई हलचल नहीं होने पर अनहोनी की आशंका हुई. इसकी खबर पुलिस और मकान मालिक को दी गई.  पुलिस टीम मौके पर पहुंची और परिजनों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा.
अंदर का खौफनाक मंजर देख सभी के होश उड़ गए. मृतक पति अशोक देवांगन उम्र 52 साल फांसी के फंदे पर लटका मिला. पत्नी धनेश्वरी देवांगन उम्र 49 साल का शव कमरे में खून से लथपथ पड़ा था.
घटना के समय दंपति के दो मासूम बच्चे दूसरे कमरे में बंद मिले. पुलिस ने दोनों बच्चों को बाहर निकालकर उनकी काउंसिलिंग के साथ पूछताछ शुरू की है. अधिकारियों का मानना है कि बच्चों के बयान घटना की परिस्थितियों को समझने में अहम भूमिका निभा सकते हैं.
महिला के शरीर पर कुल्हाड़ी से कई वार के निशान मिले हैं. बताया जा रहा है कि मृतक अशोक देवांगन सब्जी विक्रेता था और वह पिछले कुछ दिनों से काम पर नहीं जा रहा था. समय घर पर ही रहता था. पुलिस आर्थिक, पारिवारिक और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है. फ़िलहाल अभी इस वारदात की वजह अभी सामने नहीं आई है.
घटनास्थल से जरुरी सबूत इकठ्ठा  कर लिए गए. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पुलिस का कहना है कि फोरेंसिक जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद हेमूनगर इलाके में सनसनी फैल गई. आसपास के लोग सुबह से घर के बाहर जमा हो गए. दंपति की मौत और बच्चों की हालत ने लोगों को झकझोर दिया.
घटना का सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि दंपति के दो मासूम बच्चे उसी घर में मौजूद थे. वारदात के समय दोनों दूसरे कमरे में बंद मिले. पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला. घटना के बाद से दोनों बच्चे गहरे सदमे में हैं. पुलिस और परिजन उनकी काउंसिलिंग कराने की तैयारी कर रहे हैं. ताकि उनसे बिना दबाव के घटना से जुड़ी जानकारी हासिल की जा सके.
पुलिस यह मानकर चल रही है, बच्चों ने रात को कुछ देखा या सुना हो. जिससे घटना की कड़ियां जुड़ सकती हैं. फिलहाल पुलिस बच्चों की सुरक्षा और मानसिक स्थिति को प्राथमिकता देते हुए बेहद संवेदनशील तरीके से पूछताछ कर रही है. विशेषज्ञों का भी मानना है कि ऐसे मामलों में बच्चों से पूछताछ बेहद सावधानी और मनोवैज्ञानिक सहयोग के साथ की जानी चाहिए.
आसपास के लोगों और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. घटनास्थल से मिले सबूतों की फॉरेंसिक जांच भी कराई जाएगी पुलिस का कहना है कि अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और सभी बयानों के आधार पर ही घटना की असल वजह का पर्दाफाश किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?