शादी से पहले सरपंच की बेटी की मौत, जंगल में पेड़ पर लटका मिला शव, परिजन बोले- ये आत्महत्या नहीं हत्या, सिर पर चोट के निशान

Sarpanch's daughter dies before marriage, body found hanging from a tree in the forest, family says- this is not suicide but murder, injury marks on the head

शादी से पहले सरपंच की बेटी की मौत, जंगल में पेड़ पर लटका मिला शव, परिजन बोले- ये आत्महत्या नहीं हत्या, सिर पर चोट के निशान

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां शादी के चंद रोज पहले युवती ने अपने घर से निकलकर पास लगे पेड़ में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. बगीचा पुलिस मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. परिजनों में मचा कोहराम मच गया है.
घटना जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम बुटूंगा के सरपंच नकुल राम की बेटी प्रतिमा थी. जिसकी 29 अप्रेल को होने वाली शादी की तैयारियां पूरे परिवार द्वारा जोर-शोर से की जा रही थीं. इस बीच प्रतिमा ने सुबह घर के पास लगे पेड़ में फांसी लगातार खुदकुशी कर ली. बेटी के इस कदम से पूरा परिवार अवाक है.
घटना की जानकारी मिलते ही बगीचा पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. प्रतिमा की आत्महत्या के पीछे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है. बेटी की इस अप्रत्याशित और दुखद कदम से पूरा परिवार सदमे में है और गांव में शोक की लहर फैल गई है.
मृतक के पिता सरपंच नकुल राम ने बताया कि बेटी प्रतिमा कल दोपहर करीब 1 बजे घर से निकली और वापस नहीं आई. तलाश करने पर जंगल में पेड़ पर लटकती उसकी लाश मिली. उसके सिर पर चोट के निशान हैं. उसका मोबाइल भी गायब है. मेरी बेटी ने खुदकुशी नहीं की है. किसी ने उसकी हत्या कर लाश को पेड़ पर लटका दिया है.  पिता ने भी कहा कि शादी की तैयारी को लेकर ही मैं बगीचा आया था. घर में बेटे और बेटियां थे. थाना प्रभारी संतलाल आयाम के अनुसार प्राथमिक जांच में यह खुदकुशी का मामला लग रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB