डॉक्टर को स्टाफ के साथ आपत्तिजनक हालत में देख महिला डॉ. ने कही घर में शिकायत करने की बात, मिली हत्या धमकी, हुआ जानलेवा हमला

Seeing the doctor in an objectionable condition along with the staff the female doctor said to complain at home received murder threat fatal attack took place

डॉक्टर को स्टाफ के साथ आपत्तिजनक हालत में देख महिला डॉ. ने कही घर में शिकायत करने की बात, मिली हत्या धमकी, हुआ जानलेवा हमला

डॉक्टर को स्टाफ के साथ आपत्तिजनक हालत में देख महिला डॉ. ने कही घर में शिकायत करने की बात, मिली हत्या धमकी, हुआ जानलेवा हमला

महासमुंद/पिथौरा : पिथौरा के जायसवाल मल्टी स्पेशलिटी हस्पिटल के एक डॉ. और  स्टाफ पर एक महिला डॉ. से जानलेवा हमला कर जान से मारने की धमकी देने के लिए जुर्म दर्ज किया गया है.
नागपुर निवासी प्रार्थिया डॉ. सोनम रामटेके ने पुलिस को बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से डॉ. जायसवाल के हस्पिटल में काम करने के सिललिले से उसकी बातचीत चल रही थी. जिसके चलते वह 26 सितम्बर 2024 को सुबह 8 बजे रायपुर स्टेशन पहुंची. जहां डॉ. जायसवाल उसे गाड़ी लेकर रेलवे स्टेशन लेने आया और दोनो उसकी गाड़ी से उसके घर फिंगेश्वर गए. जहां डॉ. जायसवाल अपनी पत्नि और दोनो बच्चें के साथ रहता है.
डॉ. सोनम ने बताया कि उस दिन पति-पत्नि में काफी निजी चीजो को लेकर तनाव चल रहा था. जो कि उसके सामने हो रहा था. जिसे वह सहन नही कर पा रही थी. इसके बाद 27 सितम्बर 2024 को सुबह 10 बजे डॉ. सोनम और डॉ. जायसवाल गाड़ी से पिथौरा के जायसवाल मल्टी स्पेशलिटी हस्पिटल देखने निकल गये.
डॉ. सोनम ने बताया कि रास्ते में डक्टर जायसवाल ने एक लड़की जिसको वह नही जानती थी. उसको अपने साथ अपना स्टाफ बताकर साथ में लिया और पिथौरा पहुंचकर रात में तीनों डॉ. जायसवाल के किराये के मकान में रुके.
इसी दौरान डॉ. सोनम ने डॉ. जायसवाल और लड़की को रात 12:30 बजे के करीब आपत्तिजनक की स्थिति में देखा। जो उसे गलत लगने पर उसने उनको चेतावनी दी कि ये मुझे बर्दाश्त नही होगा और आपके घर शिकायत कर दूंगी.
इसी बात को लेकर दोनो नशे के हालत में डॉ. सोनम से गाली-गलौच कर बुरी तरह से पीटा और वो लड़की रुहिता ने जानलेवा हमला किया और डक्टर जायसवाल ने उसके साथ मिलकर जान से मारने की धमकी दी. ताकि उनके अनैतिक संबंध के बारे में किसी को ना बताया जाए.
इस मामले में पुलिस ने आवेदिका के आवेदन पर अपराध धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) BNSका घटित होना पाये जाने से जुर्म दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

अवैध संबंध… आपत्तिजनक हालत में देखा तो 11 साल के बेटे की हत्या, निर्दयी मां ने हाथ पकड़े, प्रेमी ने गला दबाया

प्रतापगढ़ : प्रतापगढ़ के पट्टी थाना क्षेत्र जलालपुर किटोली गांव में 1 जुलाई को लापता बालक उमेश पुत्र अवधेश का शव घर से 600 मीटर दूर सूखे कुएं में मिला था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर मर्डर की बात सामने आई थी.
इस हत्याकांड में बड़ा अब खुलासा हुआ है. इस मामले में मां ही अपने कलेजे के टुकड़े की कातिल निकली है. उसने अपने प्रेमी संग मिलकर अपने बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी. ताकि उनके अवैध संबंध का राज न खुले. पुलिस ने इस मामले में मां, प्रेमी और दो नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है.
दरअसल, घटना एक जुलाई की रात की है. अवधेश कुमार की पत्नी सरस्वती के घर उसका बॉयफ्रेंड रोशनलाल आया था. दोनों को आपत्तिजनक हालत में उमेश ने देख लिया. बालक ने कहा कि यह बात पिता को बता देगा. जिस पर मां और प्रेमी डर गए.
इस पर रोशनलाल ने उसे समझाया. वह नहीं माना तो गुस्से में पास में रखे डंडे से उमेश से सिर पर मार दिया. इसके बाद मां ने अपने बेटे का हाथ पकड़ा और रोशन ने गला दबा दिया. मौके पर ही बालक की जान चली गई। उमेश की हत्या के बाद दोनों आरोपी ने गांव के दो नाबालिग बच्चों को बुलाकर शव बोरे में भरकर गांव के एक कुएं में फेंक दिया.
उमेश के लापता होने की रिपोर्ट घरवालों ने थाने में दर्ज कराई थी. जांच में उमेश का शव कुएं में मिला. घटना के बाद परिवार में मातम छा गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
बेटे की हत्या करने वाली सरस्वती बार-बार पुलिस को भ्रमित कर रही थी. वह बार-बार बेहोश होती रही और कहती कि उसके सामने ही आरोपी ने उसके संतान को मार डाला. लेकिन वह नाम नहीं बता रही थी.
इसके अलावा अपने बयान बदलती रही. कभी कहा कि सोते समय गायब हो गया. इससे पुलिस का शक गहरा गया. पुलिस ने मां सरस्वती, प्रेमी रोशनलाल और लाश को ठिकाने लगाने में साथ रहे दो नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में मामले का खुलासा हुआ.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

आपत्तिजनक हालत में प्रेमी के साथ पकड़ी गई बहन, भाई ने कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट

इटावा : उत्तर प्रदेश के इटावा  में प्रेमी-प्रेमिका को आपत्तिजनक हालत  में देखकर लड़की के भाई ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे इस घटना में युवती की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि प्रेमी गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि ऊसराहार थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में लड़की के पिता ने खाली मकान में प्रेमी-युगल को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. इसके बाद उसके भाई ने दोनों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे लड़की की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि लड़का गम्भीर रुप से घायल हो गया. खबर पर पहुंची थाना पुलिस ने लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया.
नाबालिग के साथ दुष्कर्म
उधर, कानपुर में एक अधेड़ व्यक्ति ने पड़ोस की नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र इलाके का है. आरोपी अधेड़ का नाम कमलेश है. कहा जा रहा है कि उसने पड़ोस में रहने वाली लड़की के साथ घर में घुसकर रेप किया है.
किशोरी के पिता ने बताया कि जब पीड़िता की मां घर के अंदर पहुंची तो आरोपी लड़की के साथ गलत काम कर रहा था. जब तक वह लोगों को बुलाती उससे पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया. घटना के बाद आरोपी पीड़ित परिजनों को पुलिस में शिकायत वापस लेने का दवाब बना रहा है. साथ ही ऐसा न करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है. इसकी वजह से पीड़ित परिवार दहशत में है
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb