फार्मासिस्ट की हत्या का सनसनीखेज मामला, फिरौती में नाकामी पर गला दबाकर उतारा मौत के घाट, नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार

Sensational case of murder of pharmacist, strangled to death for failure to pay ransom, four accused including a minor arrested

फार्मासिस्ट की हत्या का सनसनीखेज मामला, फिरौती में नाकामी पर गला दबाकर उतारा मौत के घाट, नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : कोमाखान थाना क्षेत्र में एक ओड़िया फार्मासिस्ट की नृशंस हत्या ने इलाके में सनसनी फैला दी. 30 साल के फार्मासिस्ट मानस त्रिपाठी उर्फ नवीन, निवासी नुआपड़ा की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है.
मिली जानकारी के मुताबिक फार्मासिस्ट मानस पहले से ही परशु और गणपत को जानता था. 8 तारीख की शाम परशु और गणपत ने दवा मांगने के बहाने मानस को सुखसागर रेस्टोरेंट के पास एक सुनसान जगह पर बुलाया. यहां पहले से मौजूद परशु दंडसेना उम्र 20 साल, गणपत दंडसेना उम्र 27 साल, सरोज दंडसेना उम्र 24 साल और एक नाबालिग ने मिलकर मानस के चेहरे और दोनों हाथों को प्लास्टिक टेप से बांध दिया और उसे जबरन एक चार पहिया वाहन नम्बर OD26 A 2700 में डालकर अपहरण कर लिया.
आरोपियों ने मानस को तान्वत रोड होते हुए कोमाखान ले जाकर लाखों रुपये की फिरौती मांगी. जब उन्हें पता चला कि उसके खाते में सिर्फ ₹9,000 ही हैं. तो उन्होंने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को जशेखरा गांव के पास एक खेत में फेंक दिया.
मृतक की बाइक नम्बर OD26 A 2064 और दवाओं से भरा बैग घटनास्थल से बरामद हुआ है. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक चार पहिया वाहन और तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं.
कोमाखान थाना प्रभारी नितेश ठाकुर ने बताया कि सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और मामले की आगे की जांच जारी है. यह जघन्य वारदात पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का कारण बन गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB