राजधानी में शर्मनाक वारदात, आधी रात घर घुसकर विवाहिता से सामूहिक बलात्कार, दो आरोपी गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल

Shameful incident in the capital, gang rape of married woman after entering her house at midnight, two accused arrested and sent to jail

राजधानी में शर्मनाक वारदात, आधी रात घर घुसकर विवाहिता से सामूहिक बलात्कार, दो आरोपी गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल

रायपुर/तिल्दा-नेवरा : राजधानी रायपुर के तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में विवाहित महिला के साथ गैंग रेप की वारदात हुई है। बिलारी गांव के दो आरोपियों ने रात में घर घुसकर महिला को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपी विवाहिता के परिवार के परिचित हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक वारदात के बाद से पीड़िता दहशत में आरोपियों के फरार होने के बाद भी खामोश थी. पति के घर लौटने पर घटना की जानकारी दी. आरोपी धनंजय उर्फ धन्नू यदु 32 साल और राजेश यदु 37 साल विवाहित हैं. पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं.
वारदात की जानकारी 19 नवम्बर को 35 साल की पीड़िता और उसके पति ने थाने में दी. पुलिस ने गैंगरेप का केस दर्ज कर महिला का मेडिकल चेकअप कराया. घटनास्थल का परीक्षण करने के बाद आरोपियों को हिरासत में लिया गया. आरोपी बिलारी गांव में ही पकड़े गए. आरोपी खेती-किसानी करते हैं. उनका पुराना रिकॉर्ड नहीं पाया गया है. दोनों आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t