रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा, तेज रफ्तार स्कार्पियो ने छात्र को मारी जोरदार टक्कर, हवा में उड़ गया स्टूडेंट, हॉस्पिटल में भर्ती
Shocking accident high speed Scorpio hits student hard student goes flying in the air admitted to hospital
बिलासपुर : बिलासपुर में सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत भारतीय नगर मस्जिद के पास एक सड़क हादसे में एक ब्लैक स्कार्पियो ने गली से निकल रहे एक्टिवा सवार छात्र को अपनी चपेट में ले लिया. इस जोरदार टक्कर से जहां एक्टिवा दूर तक जा गिरी. वही युवक भी कुछ समय के लिए हवा में उड़ गया था. जिससे कई जगह गंभीर चोट आई है. जिसका वीडियो भी सामने आया है.
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 9 बजे भारतीय नगर तैयबा मस्जिद के पास रहने वाला बी कॉम सेकेंड ईयर का छात्र अभ्युदय मिश्रा अपनी एक्टीवा नम्बर CG10 BF 6044 में हवा डलवाने जा रहा था. तभी गली से निकलते ही भारतीय नगर चौक की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो नम्बर HR38 AD 9498 के चालक ने तेजी और लापरवाही से चलाते हुए उसे दाहिने साईड से ठोकर मार दिया.
ठोकर इतनी जोरदार हुई कि स्कूटी सवार छात्र टकराने के बाद हवा में उछल गया. वही स्कूटी भी दूर जा गिरी. ठोकर के बाद सड़क पर गिरा छात्र ने सड़क से उठने की कोशिश किया लेकिन उठ नहीं पाया. वहां मौजूद महिला ने मदद के लिए लोगों को बुलाया.
इसके बाद स्कार्पियो चालक वाहन से उतरा. स्कूटी सवार को सभी उठाकर गाड़ी तक ले गए. यहां से अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिससे छात्र के रीढ़ की हड्डी और सिर पर गंभीर चोट आई है. वही पीठ, हाथ और पैर छिल गए हैं. उसकी स्कूटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. घायल का इलाज चल रहा है.
इस मामले में घायल छात्र ने परिजनों के साथ सिविल लाइन थाने पहुंचकर इसकी शिकायत दर्ज कराई है. जिस पर पुलिस ने स्कार्पियों नम्बर HR38 AD 9498 का चालक के खिलाफ धारा 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर यह घटना हुई वहां पर लोग कई साल से ब्रेकर बनाने की मांग कर रहे हैं. इससे पहले भी यहां कई बार हादसे हो चुके हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



