स्कूटी में दवा लेने जा रही बहन से छेड़छाड़, विरोध कर रहे भाई की बेरहमी से पिटाई, वीडियो आया सामने, 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
Sister molested while going to get medicine on a scooter; brother brutally beaten for protesting; video surfaces; case registered against five individuals; police investigating.
अंबिकापुर : बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचलों ने भाई की बेरहमी से पिटाई कर दी. केदारपुर इलाके में 24 साल की युवती अपने भाई के साथ स्कूटी से दवा लेने जा रही थी. इसी दौरान कुछ बदमाशों ने कथित रूप से युवती को निशाना बनाते हुए गाड़ी से खींचने की कोशिश की और उसके साथ अश्लील हरकत की.
जब भाई ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. बदमाशों ने भाई को पीट पीट कर लहूलुहान कर दिया. घटना के दौरान युवती मदद की गुहार लगाती रही. पूरी वारदात आसपास लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है. जिससे घटना की पुष्टि होने की बात कही जा रही है.
पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने अतुल ताम्रकार सहित 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सवाल ये उठता है कि क्या छत्तीसगढ़ में सुशासन सरकार का दावा करने वाली सरकार कभी जमीनी हकीकत भी देखेगी??
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



