सौतेले भाई ने किया दुष्कर्म, नाबालिग बहन हो गई गर्भवती, पुलिस ने आरोपी सगउराम को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
Stepbrother raped minor sister, she became pregnant, police arrested accused Sagauram and sent him behind bars.
कोण्डागांव : कोण्डागांव जिले से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है. जिले में नौ महीने पहले हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पीड़िता के साथ दुष्कर्म किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं बल्कि उसके सौतेले भाई ने ही किया था. मामले का खुलासा होते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश कर दिया. यह मामला माकड़ी थाना क्षेत्र का है..
मिली जानकारी के मुताबिक करीब 8-9 महीने पहले युवती के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुष्कर्म किया था. जिसके कारण वह गर्भवती हो गई. पीड़िता ने 6 नवंबर को एक नवजात शिशु को जन्म दिया. बच्चे के जन्म के बाद रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने पूछताछ शुरु की.
महिला पुलिस अधिकारी ने जब पूछताछ की. तो पीड़िता ने बताया कि उसके साथ दुष्कर्म किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं बल्कि उसके सौतेले भाई सगउराम सोरी ने किया था. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की. जिसमें उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



