धमतरी में हादसों का कहर जारी, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत एक की मौत, दूसरा बुजुर्ग गंभीर, ड्राइवर फरार

Speeding continues to wreak havoc in Dhamtari; a speeding car hits a motorcycle, one person dies during treatment, another elderly man is critical, and the driver is absconding.

धमतरी में हादसों का कहर जारी, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत एक की मौत, दूसरा बुजुर्ग गंभीर, ड्राइवर फरार

धमतरी : धमतरी के कुरमातराई के पास शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. जिसमें बाइक सवार दो लाेग गंभीर रुप से घायल हो गए. घायलों में एक दुलेश साहू की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे बुजुर्ग का प्राइवेटअस्पताल में इलाज जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार काे अर्जुनी पुलिस थाना से मिली जानकारी के मुताबिक कोसमर्रा निवासी दुलेश साहू और हेमलाल  निवासी ग्राम कोसमरा बाइक से किसी प्राइवेट काम से धमतरी आए हुए थे और काम खत्म हाेने के बाद वापस अपने गांव कोसमरा लौट रहे थे। इसी दौरान कुरमातराई के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों लाेग सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रुप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने फौरन इसकी खबर पुलिस और सामाजिक संस्थाओं को दी. खबर मिलते ही वरदान परमार्थ सेवा संस्था के शिवा प्रधान और अमन साहू फौरन घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद किया. अस्पताल में डॉक्टरों ने दुलेश साहू को मृत घोषित कर दिया. जबकि दूसरे घायल बुजुर्ग का इलाज जारी है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
पुलिस ने मामला दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरु कर दी है. और मामले की जांच में जुटी हुई है. हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB