पत्नी का गैर मर्द से अवैध संबंध के शक में पति से परेशान महिला ने उठाया खौफनाक कदम, फांसी लगाकर खुद को उतारा मौत के घाट

Suspecting her husband of having an illicit relationship with another man, a woman, upset with him, took the extreme step of hanging herself to death.

पत्नी का गैर मर्द से अवैध संबंध के शक में पति से परेशान महिला ने उठाया खौफनाक कदम, फांसी लगाकर खुद को उतारा मौत के घाट

धमतरी : धमतरी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां पति-पत्नी के बीच बढ़ते अविश्वास और शक की बीमारी ने एक पत्नी की जान ले ली. दरअसल दोनों के बीच पिछले कुछ साल से आपसी अविश्वास लगातार गहराता जा रहा था और आए दिन विवाद की स्थिति बनती थी. इसी मानसिक तनाव के बीच पत्नी ने आत्मघाती कदम उठा लिया.
मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के बनियापारा वार्ड में मध्यप्रदेश के बुरहानपुर से मजदूरी करने आए एक दंपति रह रहे थे. मृतका सुरेखा आहूजा और पति दोनों जालमपुर वार्ड स्थित एक किराना भंडार में मजदूरी का काम करते थे. और किराए के मकान में रह रहे थे. दोनों का विवाह करीब दस साल पहले हुई थी. लेकिन पिछले दो साल से उनके बीच शक की बीमारी ने गहरी जड़ें जमा ली थीं. पति-पत्नी एक-दूसरे पर लगातार अविश्वास जताते रहते थे. जिससे तनाव और झगड़े की स्थिति अक्सर उत्पन्न होती थी.
इसी कड़ी में शुक्रवार को सुरेखा ने घर पर चुनरी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना की खबर पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t