दुर्गा विसर्जन उत्सव के दौरान रात 1:30 बजे नशे में धुत युवक ने नदी में लगा दी छलांग, SDRF की टीम के जवानों ने बचाई जान

During the Durga Visarjan festival, a drunk youth jumped into the river at 1:30 am, but was saved by the SDRF team.

दुर्गा विसर्जन उत्सव के दौरान रात 1:30 बजे नशे में धुत युवक ने नदी में लगा दी छलांग, SDRF की टीम के जवानों ने बचाई जान

दुर्ग : दुर्ग जिले में दुर्गा विसर्जन उत्सव के दौरान थाना पुलगांव क्षेत्र अंतर्गत नशे में धूत व्यक्ति ने शिवनाथ नदी में छलांग लगा दी. तभी गुरुद्वारा के पास तैनात SDRF की टीम ने उस व्यक्ति की जान बचाई.
वहीं एसडीआरएफ की कमांडेंट नागेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुवार देर रात 1:30 बजे ब्रिज के ऊपर से किसी के गिरने की आवाज सुनकर ड्यूटी पर तैनात SDRF जवान विनय कुमार यादव, गोपी पाटिल और नगर सेना के जवान डिव्हार देशमुख हरकत में आए.
उन्होंने मोटर बोट की मदद से देखा कि खुशवंत सिंह पिता रविन्द्र सिंह उम्र: 27 साल, पता: 1574/6 कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड, जामुल, भिलाई, जिला दुर्ग, शराब के नशे में नदी में कूद गया था.​ SDRF की टीम ने बिना देर किए लाइव बॉय और रोप का इस्तेमाल कर उस व्यक्ति को सुरक्षित नदी के किनारे तक ले आए और थाना पुलगांव पुलिस के हवाले कर दिया.
SDRF के जवानों का यह 10 मिनट का रेस्क्यू कार्य बेहद प्रशंसनीय और सराहनीय रहा. इस बचाव अभियान में किसी भी जवान को कोई शारीरिक या मानसिक क्षति नहीं पहुंची.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t