छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात, 7 साल की मासूम के साथ में दुष्कर्म, 15 मिनट में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

A shocking incident in Chhattisgarh: A 7-year-old girl was raped. Within 15 minutes, the police arrested the accused and put him behind bars.

छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात, 7 साल की मासूम के साथ में दुष्कर्म, 15 मिनट में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

राजनांदगांव : राजनांदगांव।जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां चिखली पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत नवागांव वार्ड नं. 2 में एक 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामाने आया है. पीड़िता के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक शहर के नवागांव क्षेत्र निवासी एक 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला समाने आया है. बताया जा रहा कि आरोपी इसी क्षेत्र में किराये के एक मकान में रहता है. इस मामले में एएसपी किर्तन राठौर ने बताया कि रविवार की शाम चिखली पुलिस चौकी में एक बालिका के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास को लेकर रिर्पोट दर्ज कराया गया. जिसके बाद आरोपी को पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

https://www.youtube.com/watch?v=Ie1vc61xgj4