बोरे में मिली लाश का खुलासा, पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख महिला ने पति और देवर के साथ मिलकर ली जान, तीन आरोपी गिरफ्तार

The body found in the sack was revealed, after seeing the wife in an objectionable condition, the woman along with her husband and brother-in-law killed her, three accused arrested

बोरे में मिली लाश का खुलासा, पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख महिला ने पति और देवर के साथ मिलकर ली जान, तीन आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र अंतर्गत महादेव चौक के पास रावाभाठा में मिलाल बाड़ा के पीछे खाली प्लाट में बोरे में बंद मिली युवक की लाश मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने कत्ल करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक लाश मिलने की खबर पर एफ.एस.एल. की टीम को बुलाकर शव का निरीक्षण कराया गया और शव के चेहरे बंधे हुये कपड़े को निकलवाकर देखा गया. जिस पर मालूम हुआ कि मृतक के सिर पर किसी धारदार हथियार से कई मारकर चोट पहुंचाया गया है. पहली नजर में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मृतक अज्ञात पुरुष की किसी धारदार हथियार से मारकर गंभीर चोट पहुंचाकर हत्या कर दिया गया था.
अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 964/25 धारा 103, 238 बी.एन.एस. का जुर्म दर्ज किया गया. जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का मुआयना करने के बाद मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास शुरु करने के साथ-साथ घटना स्थल तक के पहुंच मार्ग को सुनिश्चित करने सी.सी.टी.व्ही. फुटेज संरक्षण एवं विश्लेषण और तकनीकी विश्लेषण के कार्य के लिए टीम को पाबंद किया गया.
मृतक की पहचान सुनिश्चित करने की कड़ी में आसपास के क्षेत्रों में पतासाजी और पूछताछ करते हुये मृतक की पहचान रामा माडे पिता उषा माडे उम्र 23 साल निवासी टीटीबेरी थाना मलकानगिरी जिला मलकानगिरी उडीसा, हाल पता- आर आर इंडस्ट्रीज कंपनी मेटल पार्क रावाभाठा रायपुर के रुप में की गई. जो आर आर इंडस्ट्रीज मेटल पार्क में मजदूरी का काम करता था.
टीम के सदस्यों द्वारा उक्त इंडस्ट्रीज में जाकर काम करने वाले अन्य कर्मचारियों से मृतक के बारे में पूछताछ करने पर मालूम हुआ कि मृतक रामा माडे का उसी कंपनी में काम करने वाली एक विवाहित महिला सोनम के साथ नाजायज संबंध था.
जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा सोनम को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि उसका मृतक रामा माडे के साथ नाजायज संबंध था. दिनांक घटना को वह और मृतक उसके घर के कमरे में आपत्तिजनक हालत में थे. इसी दौरान उसका पति कृष्णा बंजारे आ गया और दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखकर गुस्से में आकर कृष्णा कुमार मृतक रामा माडे के साथ मारपीट कर पास रखे लकड़ी के बत्ते से सिर पर मारकर गंभीर चोट पहुंचाकर उसकी हत्या कर दिया.
जिसके बाद देर रात मौका देखकर आरोपी कृष्णा कुमार और सोनम द्वारा अपने साथी रामकृष्ण बंजारे उर्फ राजाराम को बुलाकर साथ मिलकर मृतक के शव के हाथ पैर को रस्सी से बांध दिया और पहचान छिपाने के लिये चेहरे में कपड़ा बांधकर शव को सफेद रंग की बोरी में भरकर कृष्णा बंजारे के मोटर सायकल नम्बर CG04 DV 9405 में ले जाकर घटना स्थल पर फेंक कर वापस अपने घर आ गए.
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मृतक रामा माडे का मोबाईल फोन, वारदात में इस्तेमाल आलाजरब और उक्त मोटर सायकल जप्त कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही किया गया.
गिरफ्तार आरोपी
01. कृष्णा बंजारे पिता बुधारी बंजारे उम्र 44 साल निवासी आजाद नगर महादेव चौक के पास रावाभाठा थाना खमतराई जिला रायपुर
02. रामकृष्ण बंजारे उर्फ राजाराम पिता बुधनी बंजारे उम्र 40 साल निवासी रावाभाठा तिरंगा चौक के पास थाना खमतराई जिला रायपुर
03. सोनम बंजारे पति कृष्णा बंजारे उम्र 30 साल निवासी आजाद नगर महादेव चौक के पास रावाभाठा थाना खमतराई जिला रायपुर
इस कार्यवाही में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट, थाना खमतराई एवं थाना उरला की अहम भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t