प्लांट के कर्मचारी की डैम किनारे संदिग्ध हालत में मिली लाश, फैली सनसनी, परिजनों ने जताई युवक की हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

The body of a plant employee was found in suspicious circumstances near a dam, causing a sensation. Family members suspected the man was murdered. Police are investigating.

प्लांट के कर्मचारी की डैम किनारे संदिग्ध हालत में मिली लाश, फैली सनसनी, परिजनों ने जताई युवक की हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़ : किरोड़ीमल नगर क्षेत्र स्थित उच्चभिट्ठी डेम के पास एक लापता युवक की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक जिंदल प्लांट में मजदूरी का काम करता था. मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रभुनाथ चौहान पिछले तीन दिनों से लापता था और परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतरा रोड थाने में दर्ज कराई थी. रविवार को डेम के पास शव मिलने की खबर पर कोतरा रोड पुलिस मौके पर पहुंची. साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है.
परिजनों ने प्रभुनाथ चौहान की हत्या की आशंका जताई है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है. प्रारंभिक जांच में मौत का कारण साफ नहीं हो सका है.
प्रभुनाथ चौहान जैजैपुर का रहने वाला था और कोसमपाली के श्रमिक विहार में रहकर जिंदल फैक्ट्री में मजदूरी करता था. बताया जा रहा है कि प्रभुनाथ चौहान शराब पीने का आदी था और वह शुक्रवार से घर नहीं लौटा था. जिसके बाद परिजनों ने शनिवार को उसके गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी.
वहीं रविवार सुबह प्रभुनाथ चौहान की लाश उच्चभिट्ठी डैम के पास मिली. जिसके बाद परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
इस मामले में पुलिस का कहना है कि उसके शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं. लेकिन आंखों के पास खून के निशान जरुर पाए गए हैं. फिलहाल इस पूरे मामले का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t