आधी रात खिड़की से कूदकर कमरे के अंदर घुसा सफाईकर्मी, होटल में महिला डॉक्टर के साथ रेप की कोशिश, आरोपी राजा गिरफ्तार

The cleaner jumped from the window and entered the room at midnight, tried to rape a female doctor in the hotel, accused Raja arrested

आधी रात खिड़की से कूदकर कमरे के अंदर घुसा सफाईकर्मी, होटल में महिला डॉक्टर के साथ रेप की कोशिश, आरोपी राजा गिरफ्तार

कोरबा : एसपी कार्यालय के सामने स्थित होटल में ठहरी महिला डॉक्टर के साथ कर्मचारी ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया. रात करीब 2 बजे घटी घटना से हड़कंप मच गया. जिसमें पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपी एसपी ऑफिस के सामने स्थित होटल के सफाईकर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ट्रेनिंग के लिए सक्ती जिला से आए चार डॉक्टर टॉप इन टॉउन होटल में ठहरे थे. 2 महिला डॉक्टर ट्रेनिंग खत्म होने पर वापस चले गए थे. वहीं दो डॉक्टर अलग-अलग कमरे में रुकी हुईं थीं. आधी रात करीब 2 बजे होटल के सफाई कर्मी राजा खड़िया उम्र 35 साल ने होटल के रुम नंबर 122 की खिड़की से कूदकर कमरे में घुसा और महिला डॉक्टर से दुष्कर्म करने की कोशिश करने लगा. इस दौरान महिला डॉक्टर ने विरोध किया तो आरोपी ने चाकू से मौत के घाट उतारने की बात कहते हुए डराने-धमकाने लगा. आखिरकार महिला की चीख-पुकार से डरकर आरोपी भाग गया.
घटना की खबर पुलिस को दी गई. सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज की जांच की. जिसमें आरोपी की पहचान होटल के सफाई कर्मी 35 साल का राजा खड़िया के तौर पर हुई. पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है. इस घटना के बाद लोग कोरबा में महिला सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग कर रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB