16 दिनों से लापता चंचल की राजिम के नहर में मिली सड़ी-गली लाश, इलाके में मचा हड़कंप, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

The decomposed body of Chanchal, missing for 16 days, was found in a canal in Rajim, causing panic in the area, suspicion of murder, and police engaged in investigation.

16 दिनों से लापता चंचल की राजिम के नहर में मिली सड़ी-गली लाश, इलाके में मचा हड़कंप, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

राजिम : राजिम क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां सड़क किनारे नहर के पास एक युवती की सड़ी-गली लाश मिली है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की खबर पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु की. प्रारंभिक तौर पर मामला हत्या का माना जा रहा है. यह मामला गरियाबंद जिले के राजिम थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक श्यामनगर-देवरी मार्ग पर ग्राम धुमा स्थित नहर के पास सुबह ग्रामीणों को तेज बदबू महसूस हुई. अनहोनी की आशंका में जब लोग नहर किनारे पहुंचे तो वहां एक युवती की सड़ी-गली लाश पड़ी मिली. शव की हालत इतनी खराब थी कि पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा था. यह नजारा देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई.
ग्रामीणों ने फौरन राजिम पुलिस को खबर दी. खबर पर थाना प्रभारी अमृत लाल साहू पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घेराबंदी कर जांच शुरु की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
शव की पहचान रायपुर के टिकरापारा निवासी चंचल साहू के रुप में की है. बताया जा रहा है कि चंचल 30 जनवरी से बिना बताए घर से लापता थी. परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत टिकरापारा थाने में दर्ज कराई थी.
प्रारंभिक जांच में युवती की हत्या किए की आशंका जताई जा रही है. हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल वजह का खुलासा हो सकेगा. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंच मच गया. फिलहाल सभी संभावित एंगल से मामले शुरु कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB