खेत के पास खून से लथपथ संदिग्ध हालत में महिला की लाश मिलने से इलाके में फैली सनसनी, हत्या या कुछ और?, जांच में जुटी मगरलोड पुलिस

The discovery of a woman's body, covered in blood and in suspicious circumstances near a farm, has caused a sensation in the area. Murder or something else? Magarlod police are investigating.

खेत के पास खून से लथपथ संदिग्ध हालत में महिला की लाश मिलने से इलाके में फैली सनसनी, हत्या या कुछ और?, जांच में जुटी मगरलोड पुलिस

धमतरी/मगरलोड : मगरलोड ब्लॉक मुख्यालय से 22 किलोमीटर दूर ग्राम झाझरकेरा के नहर नाली के बाजू बुजुर्ग महिला की लाश संदिग्ध हालत में खून से लथपथ मिली जिससे आसपास गांव में सनसनी फैल गई. महिला की हत्या हुई है या फिर कुछ और है.पुलिस मामले की जांच कर रही है.
 मिली जानकारी मुताबिक़ 3 अप्रैल  शुक्रवार की शाम को झाझरकेरा निवासी जमुना बाई साहू पति बलराम साहू उम्र 55 साल गांव से 2 किमी अपने खेत में लगाए फसल गेहूं रखवाली करने गई हूं थी. रात तक घर वापस नहीं आई. 4 अप्रैल शनिवार की सुबह उसकी लाश खेत से पास से गुजरे नहर नाली के बाजू खून से लथपथ हालत मे मिली.
गांव वालों में यह चर्चा होने लगी कि किसी जंगली जानवर ने महिला को अपना शिकार बना दिया होगा. क्योंकि खेत से ज्यादा दूर जंगल नहीं है. घटना की जानकारी वन विभाग को दी. खबर मिलते ही मोहंदी रेंजर पंच राम साहू, डिप्टी रेंजर डोमार साहू, वनरक्षक गौतम निषाद, चौकीदार पहुंचे. घटना की बारीकी जांच की गई कि कहीं मृतिका के शरीर में किसी जंगली जानवर का निशान है या नहीं.. घटना को संदिग्ध देखते हुए पुलिस को खबर दी गई.
मौके पर मगरलोड थाना प्रभारी प्रमोद अमलतास, हवलदार जैत राम जोगी, आरक्षक किसन सोनकर पहुंचे. शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया. पुलिस व वन विभाग की टीम महिला की मौत कैसे हुई होगी हर एंगल पर जांच कर रही है.
इस बारे में मोहंदी रेंजर पंच राम साहू ने बताया कि ग्रामीणों ने बताया था कि झाझरकेरा में एक महिला को जंगली जानवर ने अपना शिकार बना लिया है. घटना स्थल से मृतिका के शरीर में किसी भी तरह के जंगली जानवर के खरोचने व शिकार करने का निशाँ नहीं दिख रहा है. पीएम रिपोर्ट के बाद जो तथ्य सामने आएगा उनके अनुसार आगे की कार्यवाही होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t