स्कूली छात्रा की मिली लाश, खेत में मिला शव, हत्या की आशंका, देखकर ग्रामीणों के उड़ गए होश, गांव में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
The body of a schoolgirl was found in a field, suspicion of murder, villagers were shocked to see it, sensation spread in the village, police engaged in investigation.
जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. यहां एक कॉलेज छात्रा का शव संदिग्ध हालत में मिला है. छात्रा का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने छात्रा के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं पुलिस की टीम इस मामले की जांच में जुट गई है. अभी तक छात्रा की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
मिली जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला जशपुर जिले के नारायणपुर थाना के चारभट्टी गांव का है. यहां कॉलेज छात्रा ज्योति यादव पिता मदनमोहन यादव का शव संदिग्ध हालत में खेत में मिला. गांव के लोगों ने जैसे ही छात्रा के शव को देखा तो उनमे हड़कंप मच गया और पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई. ग्रामीणों ने आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छात्रा के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस की टीम इस मामले की जांच में जुट गई है.
मृतिका लोयला इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्रा हैं. बीते 2 अप्रैल शाम करीब 4 बजे मृतिका के शव को नारायणपुर चारभट्ठी के एक खेत मे देखा गया. देखते ही देखते मौके पर भीड़ लग गयी. प्रथम दृष्टया जॉच में मृतिका के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाए गए है. 3 अप्रैल को मृतिका के शव का पोस्टमार्टम भी कराया गया लेकिन अभी तक यह साफ़ नही हो पाया कि उसकी मौत कैसे हुई.
आसपास के लोग हत्या का अंदेशा जता रहे हैं. लेकिन शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं पाए जाने से मामला पेंचीदा हो गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



