ससुराल आए पति ने मातम में बदलीं शादी की खुशियां, मायके में रह रही पत्नी-साली पर आधी रात हथौड़े से हमला, पत्नी की मौत, दो गंभीर, आरोपी गणेश फरार

The husband, who had come to his in-laws' home, turned the joy of marriage into mourning. He attacked his wife, sister-in-law, and daughter, who were living at their parents' home, with a hammer at midnight. The wife died and two others were seriously injured.

ससुराल आए पति ने मातम में बदलीं शादी की खुशियां, मायके में रह रही पत्नी-साली पर आधी रात हथौड़े से हमला, पत्नी की मौत, दो गंभीर, आरोपी गणेश फरार

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ में सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थानांतर्गत ग्राम सरहरी में पति ने पत्नी, साली और एक अन्य महिला पर हथौड़े से जानलेवा हमला कर दिया. हमले में तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए. जिसमें पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई. और दो का इलाज जारी है. वारदात में शामिल आरोपी अपने साले के शादी समारोह में शामिल होने आया था. ससुराल में ही आरोपी ने खूनी खेल खेला. वारदात से शादी की खुशियां मातम में बदल गई.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पति गणेश कुशवाहा निवासी परसापारा (रेवटी) ग्राम सरहरी में अपने साले सुरेश कुशवाहा के घर उसकी शादी में शामिल होने आया था. बारात सरहरी से वाड्रफनगर के सरना गई थी. बारात के साथ आरोपी भी गया था. शुक्रवार को बारात वापस सरहरी पहुंच गई थी. रात हो जाने के बाद घर के सभी लोग खाना खाकर सो रहे थे.
इसी बीच रात दो बजे के करीब आरोपी गणेश कुशवाहा उठा और घर में रखे एक भारी वजन वाला हथौड़ा लेकर एक कमरे में सो रही पत्नी यशोदा कुशवाहा उम्र 32 साल के पास पहुंचा और उसके सिर पर हथौड़े का जोरदार हमला कर दिया. हमले से पत्नी का सिर बुरी तरह से फट गया.
हमला इतना भारी था कि वह बिना चीखे ही बेहोश हो गई. इसके बाद आरोपी दूसरे कमरे में सो रही अपनी साली गंगोत्री कुशवाहा उम्र 28 साल के पास पहुंचा और उसके सिर पर भी हथौड़े से वार कर दिया. वार इतना तेज था कि साली की दोनों आंखें बाहर आ गईं और वह भी बिना चीखे बेहोश हो गई.
इन दोनों पर हमला करने के बाद भी आरोपित का जी नहीं भरा. वह तीसरे कमरे में सो रही प्रतापपुर के करंजवार की महिला पिंकी कुशवाहा उम्र 30 साल के पास गया. उसके सिर पर भी हथौड़े से वार कर दिया. हथौड़ा सिर पर जरुर पड़ा लेकिन वार हल्का था. इससे पिंकी की नींद खुल गई और वह घायल हालत में किसी तरह आरोपी से बचकर चीख-पुकार मचाते हुए कमरे से बाहर निकली.
चीख-पुकार सुनकर घर में सो रहे अन्य लोग उठे तो आरोपी मौके से फरार हो गया. आनन-फानन में परिजन गंभीर रुप से घायल तीनों को इलाज के लिए अंबिकापुर ले गए.
इस बीच पुलिस को भी खबर दी गई. खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे डीएसपी अनूप कुमार एक्का, प्रतापपुर थाना प्रभारी अमित कौशिक, चंदौरा थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह और फॉरेंसिक टीम ने घटना की जांच शुरु कर दी है.
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि गणेश कुशवाहा और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चल रहा था. विवाद के चलते पत्नी पिछले छह-सात महीनों से अपने मायके सरहरी में रह रही थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB