रायपुर से राजिम तक का सफर होगा आसान, कल से दौड़ेगी नई मेमू पैसेंजर ट्रेन, उसलापुर रेल्वे स्टेशन पर शुरु हुई Rapido Service

The journey from Raipur to Rajim will be easier, a new MEMU passenger train will run from tomorrow, Rapido service started at Uslapur railway station.

रायपुर से राजिम तक का सफर होगा आसान, कल से दौड़ेगी नई मेमू पैसेंजर ट्रेन, उसलापुर रेल्वे स्टेशन पर शुरु हुई Rapido Service

रायपुर से राजिम तक का सफर होगा आसान, कल से दौड़ेगी नई मेमू पैसेंजर ट्रेन

रायपुर-राजिम : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत 68766/68767 रायपुर-राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर नई सेवा का परिचालन का राजिम रेलवे स्टेशन से कल 18 सितम्बर, 2025 से शुभारंभ किया जा रहा है. साथ ही रेल यात्रियों की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुये रेल प्रशासन के द्वारा रायपुर एवं अभनपुर के मध्य चल रही 68760/68761 एवं 68762/68763 रायपुर-अभनपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर ट्रेन का परिचालन राजिम तक विस्तार किया जा रहा है.
यह गाड़ी 06767 राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल सेवा का परिचालन राजिम रेलवे स्टेशन से कल 18 सितम्बर, 2025 से शुभारंभ किया जाएगा. यह गाड़ी 19 सितम्बर, 2025 से नियमित समय सारणी के मुताबिक गाड़ी संख्या 68766/68767 रायपुर-राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर नई सेवा रोजाना दोनों छोर से राजिम और रायपुर से संचालित की जाएगी.
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक रायपुर से राजिम रोजाना करीब 2,000 मुसाफिर सफर करते हैं. जिन्हें अब इस नई ट्रेन सेवा से राहत मिलेगी. पहले उन्हें अतिरिक्त साधनों पर निर्भर रहना पड़ता था. लेकिन अब इस ट्रेन के शुरु होने से यात्रा को बहुत ही सुविधाजनक और आरामदायक बनाया जाएगा.
नई ट्रेन में 8 कोच होंगे. जिनमें 6 सामान्य श्रेणी और 2 पावर कार (मशीनरी से सुसज्जित डिब्बे) शामिल हैं. यह सेवा रोजाना दोनों दिशा में यात्रियों के लिए सहारा बनेगी. खासकर कामकाजी लोगों और स्टूडेंट्स के लिए, जिन्हें पहले अन्य साधनों पर निर्भर रहना पड़ता था.
रेलवे विभाग ने यह भी बताया कि आने वाले समय में यात्री मांग और सुविधा के मुताबिक अन्य रूटों पर भी इसी प्रकार की ट्रेन सेवाओं का विस्तार किया जा सकता है.
ट्रेन की समय-सारणी
रायपुर से राजिम: ट्रेन सुबह 4:45 बजे रायपुर स्टेशन से रवाना होगी और कई स्टेशनों पर ठहरते हुए 06:20 बजे राजिम पहुंचेगी.
राजिम से रायपुर: वापसी में ट्रेन 06:45 बजे राजिम से प्रस्थान करेगी और 08:20 बजे रायपुर पहुंचेगी.

समय सारणी के अनुसार प्रमुख स्टेशन पर रुकने का विवरण:
मंदिर हसौद (05:03-05:05 बजे)
सी.बी.डी. पी.एच. (05:15-05:16 बजे)
केंद्री (05:30-05:32 बजे)
अभनपुर (05:43-05:45 बजे)
मानिकचौरी पी.एच. (05:56-05:57 बजे)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

रायपुर-राजिम ट्रेन सेवा की मुख्य बातें

  1. रायपुर से राजिम मेमू ट्रेन: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 18 सितंबर से रायपुर-राजिम-रायपुर मेमू पैसेंजर ट्रेन सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन रोजाना दोनों ओर चलेगी।

  2. यात्रियों के लिए राहत: यह सेवा खासकर कामकाजी लोगों और छात्रों के लिए बहुत लाभकारी होगी, क्योंकि उन्हें अब अतिरिक्त साधनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। रोजाना 2,000 लोग रायपुर से राजिम यात्रा करते हैं।

  3. समय-सारणी:

    • रायपुर से राजिम: ट्रेन सुबह 4:45 बजे रवाना होकर 06:20 बजे राजिम पहुंचेगी।

    • राजिम से रायपुर: वापसी में ट्रेन 06:45 बजे राजिम से प्रस्थान करेगी और 08:20 बजे रायपुर पहुंचेगी।

  4. कोच की संरचना: ट्रेन में 8 कोच होंगे, जिनमें 6 सामान्य श्रेणी और 2 पावर कार डिब्बे (मशीनरी से सुसज्जित) शामिल हैं।

  5. बेहतर कनेक्टिविटी: इस सेवा के शुरू होने से राजिम और रायपुर के बीच बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे यात्रा में सुविधा और तेजी आएगी। आने वाले समय में, अन्य रूटों पर भी विस्तार की संभावना जताई जा रही है

स्टेशन 68766 रायपुर–राजिम मेमू पैसेंजर 68767 राजिम–रायपुर मेमू पैसेंजर
आगमन प्रस्थान आगमन प्रस्थान
रायपुर ……. 04:45 08:20 …….
मंदिर हसौद 05:03 05:05 07:52 07:55
सीटीईटी नई रायपुर 05:15 05:16 07:41 07:42
केन्द्री 05:30 05:32 07:26 07:28
अमनपुर 05:43 05:45 07:13 07:15
मानिकचौरी हॉल्ट 05:56 05:57 06:59 07:00
राजिम 06:20 ……. ……. 06:45

उसलापुर रेल्वे स्टेशन पर शुरु हुई Rapido Service

बिलासपुर : अब उसलापुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सफर करना और भी आसान हो गया है. बिलासपुर रेलवे मंडल ने उसलापुर स्टेशन पर Rapido सेवा की शुरुआत की है. इस सेवा के जरिए यात्री स्टेशन से आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे और वापस स्टेशन आ पाएंगे.
रेलवे की यह पहल खासतौर पर उन यात्रियों के लिए उपयोगी साबित होगी. जिनके पास खुद का वाहन नहीं है या जिन्हें स्टेशन पर जल्दी पहुंचना होता है. रैपीडो सेवा ऐप और कॉल दोनों पर उपलब्ध है. यात्री स्टेशन से बाहर निकले बिना ही बाइक टैक्सी बुक कर सकेंगे. इससे समय की बचत होगी और किराया भी सामान्य ऑटो या टैक्सी से कम होगा. बिलासपुर रेलवे मंडल का कहना है कि यात्रियों की सुविधा रेलवे की पहली प्राथमिकता है.
इसी कड़ी में यह सेवा शुरु की गई है. ताकि यात्रियों को स्टेशन से बाहर निकलने के बाद ट्रांसपोर्ट ढूंढने में परेशानी न हो. Rapido Service  शुरू होने के बाद अब उसलापुर स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को आसानी और तेजी से सफर करने का विकल्प मिल गया है. रेलवे का मानना है कि यह पहल भविष्य में और भी स्टेशनों पर लागू की जा सकती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t