महिला को अश्लील गालियां और जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

The accused who raped a woman by abusing her obscenely and threatening to kill her was arrested by the police and sent behind bars.

महिला को अश्लील गालियां और जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

बिलासपुर/हिरीं : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर जिले के थाना हिरीं में एक महिला को धमकी देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. जिसमें उसने ग्राम खरकेना निवासी पवन बघेल पर आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे कई समय से लगातार अश्लील गालियां और जान से मारने की धमकी दे रहा है. साथ ही उसने उसके साथ बलात्कार भी किया. महिला की शिकायत पर जुर्म दर्ज किया गया. शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी को पकड़ा गया और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

नाबालिग बहन से दरिंदगी, मांग में सिंदूर डाल दुष्कर्म करता रहा शादीशुदा सौतेला भाई

फर्रुखाबाद : फर्रुखाबाद में हैवानियत का घिनौना चेहरा सामने आया है. एक सौतेले भाई ने नाबालिग बहन से न सिर्फ दरिंदगी की बल्कि उससे शादी का भरोसा भी दिया. वह भी खुद शादीशुदा होने के बावजूद... 
सौतेले भाई बहन जिनका पिता एक और मां अलग-अलग हैं. विवाहित भाई ने अपनी नाबालिग सौतेली बहन को प्रेमजाल में फंसा कर कई बार दुष्कर्म किया. उसे भरोसा दिलाने के लिए उसकी मांग में सिंदूर भी डाल कर कहा कि तुम ही मेरी पत्नी हो. वह अपनी पत्नी को तलाक दे देगा. नाबालिग किशोरी के सगे भाई को जब इस प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई तो उसने अपने सौतेले भाई व उसकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है.
मामला कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है. वहां के एक युवक ने कोतवाली में खबर दी कि उसका सौतेला भाई जिसके और उसके पिता एक ही हैं .सौतेला भाई अहमदाबाद में रहता था. इसी साल वह गांव आया और उसकी 15 साल की बहन को अकेला पाकर बहला फुसला कर उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया. फिर उसे बहला फुसला कर भाई होने के बहाने से अपने साथ अहमदाबाद ले गया.
वहां आरोपित ने उसे बहकाकर उसकी मांग में सिंदूर भी डालकर झांसा दिया कि वह अपनी पत्नी से तलाक ले लेगा और उससे शादी कर लेगा. उसकी बहन नादानी में उसके झांसे में आ गई. जिससे वह लगातार उससे साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा. आरोपित की पत्नी आरती ने भी दुष्कर्म में उसका साथ दिया और उसके अश्लील वीडियो बना लिया.
जब उसकी बहन को पता चला कि आरोपित उसको कहीं बेचने की फिराक में है. तो उसने उसकी बहन को जान से मार देने की धमकी दी. कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा ने बताया कि किशोरी के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है. मामले की जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t