PM मोदी के जन्मदिन पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा, CM साय ने दी बधाई, नई सौगातों की झड़ी, रक्तदान शिविर, MLA- मोदी जी का जीवन समर्पण का प्रतीक

'Cleanliness is Service' fortnight on PM Modi's birthday, CM Sai extends greetings, a flurry of new gifts, blood donation camp, MLA - Modi's life is a symbol of dedication

PM मोदी के जन्मदिन पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा, CM साय ने दी बधाई, नई सौगातों की झड़ी, रक्तदान शिविर, MLA- मोदी जी का जीवन समर्पण का प्रतीक

विशाल रक्तदान शिविर, विधायक बोले- मोदी जी का जीवन समर्पण का प्रतीक, रक्तदान उसी सेवा का जीवंत उदाहरण

गरियाबंद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के मौके पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में “सेवा पखवाड़ा” की शुरुआत की गई है. इसी कड़ी में गरियाबंद जिला अस्पताल में आज भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.
इस शिविर में बड़ी तादाद में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए. वहीं वीर सुरेंद्र साय विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम में विशेष रुप से शामिल हुए विधायक रोहित साहू ने रक्तदान को मानवता का सबसे बड़ा दान बताते हुए जिलेवासियों से अपील किया कि वे इस महादान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें.
उन्होंने कहा “रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है. यह दान किसी जरुरतमंद को जीवन देता है और समाज को जोड़ता है. सेवा पखवाड़ा वास्तव में जनकल्याण और मानवीय मूल्यों को समर्पित है.
”विधायक साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और उनकी सेवाभावना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज पूरा देश उनके जन्मदिवस को उत्साहपूर्वक मना रहा है. उन्होंने कहा “मोदी जी सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण की प्रेरणा हैं. गरीब कल्याण योजनाओं से लेकर स्वच्छ भारत अभियान तक, हर पहल में उनका ध्येय समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सुविधा पहुंचाना रहा है. उनका जीवन युवाओं के लिए अनुकरणीय है और उनकी प्राथमिकता हमेशा देश और जनता रही है.”
कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने रक्तदान के महत्व पर जानकारी देते हुए कहा कि रक्तदान करने से न सिर्फ किसी जरुरतमंद की जान बचाई जा सकती है. बल्कि यह दान खुद दाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है.
इसी कड़ी में विधायक रोहित साहू ने जानकारी दी कि सेवा पखवाड़े के तहत आज दिव्यांग विद्यालय और वृद्धाश्रम में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इनमें बच्चों को उपहार वितरण के साथ-साथ वृद्धजनों को साड़ी, श्रीफल और भोजन प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा.
उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा, प्रधानमंत्री मोदी के विचारों और जीवन दर्शन का जीवंत उदाहरण है. जहां राजनीति सिर्फ सत्ता तक सीमित नहीं रहती. बल्कि समाज की सेवा ही इसका असली उद्देश्य बनती है.
इस कार्यक्रम में -पूर्व विधायक डमुरु धर पुजारी, संदीप शर्मा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्रकार महामंत्री आशीष शर्मा जिला मंत्री सुरेंद्र सोन टेके मंडल अध्यक्ष सुमित पारख मंडल अध्यक्ष धनराज अमित बखरिया सहित बड़ी तादाद में कार्यक्रता उपस्थित रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

PM मोदी के जन्मदिन पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के मौके पर स्वच्छता ही सेवा 2025 पखवाड़ा का शुभारंभ किया. यह कार्यक्रम रायपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज परिसर में मनाया गया. इस अवसर पर उन्होंने रायपुर नगर निगम और अन्य नगरीय निकायों की स्वच्छता को समर्पित डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
मुख्यमंत्री साय ने खुद ही परिसर में झाड़ू लेकर सफाई की और आमजनों तक स्वच्छता का संदेश पहुंचाया. उन्होंने कहा कि अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के दौरान प्रदेशभर में विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे और इसमें सभी नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है.
शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री साय ने नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया. उन्होंने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा कर उनके आजीविका मूलक कार्यों और गतिविधियों की जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0, सीएसपीडीसीएल, क्रेडा की पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, कचरा संग्रहण एवं उसके प्रबंधन की प्रक्रिया संबंधी मॉडल तथा स्व-सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों के स्टालों का भी अवलोकन किया.
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने खुशियों का ठेला के तहत महिला वेंडर्स को भी प्रोत्साहित किया और उन्हें ऑनलाइन लेन-देन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यूपीआई साउंड बॉक्स डिवाइस प्रदान किया. इस मौके पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, विधायक सुनील सोनी, महापौर मीनल चौबे सहित बड़ी तादाद में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कालीमाता मंदिर में पूजा अर्चना की गई भाजपा सिविल लाइन मंडल द्वारा भाजपा सिविल लाइन मंडल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कालीमाता मंदिर में पूजा अर्चना कर लंबी आयु की कामना की गई. बीजेपी जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने मोदी जी दीर्घायु हो और लंबी आयु की कामना की बीजेपी जिला उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ ने मोदी के जन्मदिन पर सभी को बधाई एवम शुभकामनाएं दी.
इस मौके पर बीजेपी जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर जिला उपाध्यक्ष ललित जैसिंघ मंडल अध्यक्ष सुनील कुकरेजा पार्षद अमर गिदवानी स्वप्निल मिश्रा तेजकुमार बजाज सुनील शर्मा धनेश मटलानी शैलेंद्र सिंह सोमवंशी सुनीता तिवारी शिव यादव गायत्री देवांगन पंडित मनोज शर्मा सभी ने जन्मदिन पर बधाई व शुभकामनाएं दी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

PM मोदी का 75वें जन्मदिन आज, MP के धार में ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान की करेंगे शुभारंभ

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 75वें दिन पर मध्य प्रदेश के दौरे पर आएंगे और प्रदेश को कई बड़ी सौगात देंगे। प्रधानमंत्री 17 सिंतबर यानी बुधवार को सुबह धार जिले में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में पहुंचेंगे और पीएम मित्र पार्क के भूमिपूजन के साथ कई कार्यक्रम में शामिल होंगे और फिर प्रधानमंत्री आमजन को भी संबोधित करेंगे.
इस खास मौके पर देश भर में सेवा पखवाड़ा (17 सितंबर–2 अक्टूबर) की शुरुआत हुई है. जिसमें रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य कैंप और महिलाओं-बच्चों के लिए विशेष योजनाएं शामिल हैं. प्रधानमंत्री ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ और 8वां राष्ट्रीय पोषण माह अभियान का शुभारंभ करेंगे. देश भर के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में एक लाख से ज्यादा स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे.
देश का पहला ऐसा पार्क
प्रधानमंत्री जिस पीएम मित्रा पार्क की आधारशिला रखने जा रहे हैं. यह देश का पहला ऐसा पार्क है. जो सबसे पहले बनकर तैयार होगा. यह टेक्सटाइल उद्योगों को गति देगा. साथ ही देश भर में कपास के उत्पादन को प्रोत्साहित करेगा. कार्यक्रम में प्रदेश के अंदर कपास का उत्पादन करने वाले किसानों को प्रमुख रुप से शामिल किया जा रहा है. प्रधानमंत्री का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गर्मजोशी से स्वागत करेंगे.
रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर मंगलवार देर शाम ही रुट्स को सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. एसपीजी के मार्गदर्शन में पुलिस प्रशासन ने सभी व्यवस्थाओं को सख्ती से लागू किया है. सुरक्षा के साथ-साथ ट्रैफिक व्यवस्थाओं में भी बदलाव किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

पीएम मोदी का अनोखा जन्मदिन समारोह
वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन देश भर में उत्साह और भक्तिमय माहौल के साथ मनाया जा रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 51 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा के नीचे विशेष पूजा-अर्चना की गई. भगवान को 56 भोग चढ़ाए गए. जिसने भक्तिमय माहौल बना दिया.
इस मौके पर प्रधानमंत्री आवास योजना की 75 लाभार्थी महिलाएं शामिल हुईं. जिन्होंने पीएम की मां हीराबेन का मुखौटा पहनकर उन्हें बधाई दी. महिलाओं ने तिलक लगाकर, आरती उतारकर और मिठाई खिलाकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया.
इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक रामगोपाल ने कहा कि पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन है. वे अपनी मां के साथ जन्मदिन मनाते थे. लेकिन उनकी माता इस दुनिया में नहीं हैं. इसलिए प्रधानमंत्री ने जिन माताओं को आवास और छत दी. वे यहां आई हैं. इनकी इच्छा थी कि पीएम मोदी का जन्मदिन हनुमान मंदिर में मनाया जाए. इस तरह उनका जन्मदिन वाराणसी में मनाया गया है और उन्हें माताओं ने आशीर्वाद दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

PM मोदी आज लाखों महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किया पैसा

धार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया. देश भर में प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन मनाने के लिए बीजेपी ने मेगा प्लान बनाया. बीजेपी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक कई कार्यक्रम आयोजित किया.
17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक दिल्ली सरकार 75 सेवा परियोजनाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं, उद्घाटनों, शिलान्यासों, उन सभी कार्यों की शुरुआत करेगी. जो दिल्ली में वर्षों से लंबित थे. उन सभी कार्यों को प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर शुरु किया जाएगा. आज दिल्ली सरकार विशाल आयोजन किया. इंडिया गेट और कर्तव्य पथ पर "धन्यवाद मोदीजी" कार्यक्रम किया गया. इसके अलावा, त्यागराज स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और अन्य नेता मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

सेवा एवं स्वच्छता अभियान- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर विशेष आयोजन

भिलाई : भारतीय जनता पार्टी पुरब मंडल, जिला भिलाई के तत्वावधान में आज 17 सितम्बर 2025 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत सेवा एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन सेक्टर-5 मार्केट, भिलाई में किया गया.
यह अभियान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर तथा भिलाई-दुर्ग संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल जी के नेतृत्व में आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे हनुमान मंदिर, सेक्टर-5 में पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर की गई. स्थानीय बाजार एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया.
इस मौके पर सांसद विजय बघेल ने आम नागरिकों और बाजारवासियों से आग्रह किया कि वे अपने घर एवं कार्यक्षेत्र के आसपास साफ-सफाई बनाए रखें. उन्होंने कहा कि “स्वच्छता से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है. यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम ‘स्वच्छ भारत मिशन’ को साकार करें.” उन्होंने आगे कहा कि “स्वच्छता ही सेवा है” का भाव लेकर हर नागरिक को इस अभियान में भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए.
इस कार्यक्रम में विशेष रुप से पदाधीकरी बीरेंद्र सिंह – जिला महामंत्री योगेंद्र सिंह – जिला उपाध्यक्ष गजानन बंछोर – जिला प्रतिनिधि रोहित साहू – मंडल अध्यक्ष एम. पी. सिंह – मंडल महामंत्री श्रीमती जय ललिता – मंडल महामंत्री प्रल्हाद सिंह, मनोज साव, अजय कनोजे – उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार क्षीरसागर – मीडिया प्रभारी नासिर भाई, हरी हरीश साहू की उपस्थिति रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

देशभर में भव्य उत्सव, नई सौगातों की झड़ी

पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर बिहार को चार बड़ी रेल सौगातें मिलीं. जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस, सहरसा-छेहरटा अमृत भारत एक्सप्रेस, जोगबनी-ईरोड अमृत भारत एक्सप्रेस और कटिहार-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस की शुरुआत हुई.
मध्य प्रदेश के धार जिले में पीएम मोदी ने देश के सबसे बड़े टेक्सटाइल पार्क का शिलान्यास किया. यह 2158 एकड़ भूमि पर बनेगा और करीब 3 लाख लोगों को रोजगार देगा.
महाराष्ट्र भाजपा ने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा अभियान चलाने की घोषणा की है. जिसमें एक लाख से अधिक मोतियाबिंद के ऑपरेशन होंगे. साथ ही 10 लाख लोगों की आंखों की जांच और चश्मे का वितरण भी होगा.
दिल्ली में 50 हजार वरिष्ठ नागरिकों को नई पेंशन योजना से जोड़ने की घोषणा हुई. इसके अलावा दिव्यांग बच्चों के लिए 10 नए रिसोर्स सेंटर खोले जाएंगे.
पीएम मोदी को दुनिया भर से बधाई संदेश मिल रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फोन कर शुभकामनाएं दीं. वहीं देशभर के नेताओं – पीयूष गोयल, जीतन राम मांझी, स्मृति ईरानी, ओपी चौधरी सहित कई मंत्रियों ने उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की.
गुजरात की दो बहनों ने 75 फुट लंबा कैनवास बनाकर पीएम मोदी को तोहफा दिया, जिसमें 75 पेंटिंग्स और 75 कविताएं दर्ज हैं, जो उनके 75 साल के जीवन सफर को दर्शाती हैं.
 देशभर में सेवा, विकास और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ पीएम मोदी का जन्मदिन इस बार केवल उत्सव नहीं, बल्कि जनकल्याण की नई पहल का प्रतीक बन गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t