शादीशुदा मर्द को दिल दे बैठी प्रेमी के प्यार में अंधी 2 बच्चों की मां, थाने पहुंच दूसरी शादी करने अड़ गई, बिलखते रहे मासूम

The mother of two children fell in love with a married man and was blinded by her lover. She reached the police station and insisted on marrying again. The innocent children kept crying.

शादीशुदा मर्द को दिल दे बैठी प्रेमी के प्यार में अंधी 2 बच्चों की मां, थाने पहुंच दूसरी शादी करने अड़ गई, बिलखते रहे मासूम

कोरबा : कोरबा में एक अजीब लव स्टोरी सामने आई है. जहां 27 साल की शादीशुदा महिला को उत्तरप्रदेश के रहने वाले युवक उम्र 28 साल से प्यार हो गया. महिला दो बच्चों की मां है और युवक भी शादीशुदा है. उसके भी दो बच्चे हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक जिल्गा बरपाली क्षेत्र की रहने वाली महिला ने मानिकपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई है. पति और परिजन मानिकपुर चौकी पहुंचे और इसकी शिकायत दर्ज किया. जहां चौकी में भी दोनों एक दूसरे के साथ रहने और शादी करने के लिए जीद करने लगे. युवती का पति हाथ पांव जोड़ता रहा. लेकिन उसकी पत्नी और आशिक दोनों नहीं माने.
अब दोनों एक दूसरे के साथ रहने के लिए अपने वर्तमान परिवार को छोड़ने के लिए तैयार हैं. दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते हैं. जिसके लिए दोनों थाने पहुंच गए. ऐसे में दोनों परिवार टूटने की कगार पर हैं. महिला के मुताबिक दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया पर हुई. शुरुआत में दोस्ती हुई. जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. अब दोनों एक-दूसरे से शादी करने की जिद पर अड़े हुए हैं. महिला ने ये भी बताया कि उसे अपने पति बच्चे से कोई प्रॉब्लम नहीं है फिर भी वह दूसरी शादी करना चाहती है.
मिली जानकारी के मुताबिक महिला की शादी कोरबा के रहने वाले युवक से हुई थी. इधर जिस लड़के से उसे प्यार हुआ है वो उत्तर प्रदेश के रहने वाला है. जो कोरबा में किराए के मकान में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता है.
महिला के पति ने उससे पूछा कि क्या वह उसे प्रताड़ित करता है या शराब पीता है. लेकिन महिला ने इन सभी बातों से इंकार किया और दूसरे युवक से शादी करने की जिद पर अड़ी है. मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि युवती के पति के द्वारा शिकायत किए जाने के बाद 155 की कार्यवाही की गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB