नहर में फिसला पैर, बहने से 6 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, 22 घंटे की तलाश के बाद 8 किलोमीटर दूर मिला बच्चे का शव, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Tragic death of a 6-year-old child who slipped into a canal and was swept away; the body was found 8 kilometers downstream after a 22-hour search, leaving the family devastated by grief.

नहर में फिसला पैर, बहने से 6 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, 22 घंटे की तलाश के बाद 8 किलोमीटर दूर मिला बच्चे का शव, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मुंगेली : मुंगेली जिले के ग्राम गीधा में नहर में बहने से 6 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। घर का कचरा फेंकने निकला बच्चा नहर के तेज बहाव में बह गया था. करीब 22 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद घटनास्थल से करीब 8 किलोमीटर दूर उसका शव बरामद किया गया. हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे गांव में शोक की लहर है.
नहर के पास पैर फिसलने से हुआ हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक मासूम घर का कचरा फेंकने निकला था. इसी दौरान नहर के पास उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तलाश शुरू की और प्रशासन को खबर दी.
SDRF और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
मासूम की तलाश में SDRF, नगर सेना, पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें जुटी रहीं. लगातार खोजबीन के बाद करीब 22 घंटे में घटनास्थल से करीब 8 किलोमीटर दूर बच्चे का शव मिला. घटना से संबंधित CCTV फुटेज भी सामने आया है.
गांव में पसरा मातम
मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई. जिस बच्चे के सुरक्षित लौटने की उम्मीद में परिजन इंतजार कर रहे थे. उसकी मौत से परिवार गहरे सदमे में है. इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb