मामूली बात पर राजकुमारी को आया गुस्सा, डायमण्ड पर किया जानलेवा हमला, गरियाबंद पुलिस ने किया आरोपी महिला को किया गिरफ्तार
The princess got angry on a trivial matter made a fatal attack on Diamond Gariaband police arrested the accused woman
गरियाबंद : गरियाबंद जिले में पति से मामूली विवाद के चलते पत्नी ने पति पर जानलेवा हमला कर दिया, पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह मामला गरियाबंद जिले के आमझर गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी डायमण्ड सोरी पिता सुन्दरु सोरी उम्र 28 साल साकिन आमझर थाना जिला गरियाबंद द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपनी पत्नि राजकुमारी सोरी के साथ अपने ससुराल में रोजी मजदूरी कर रहा है. घटना दिनांक को डायमण्ड सुबह मजदूरी करने खेत गया था. शाम मजदूरी कर घर वापस आकर चुल्हा के पास आग ताप रहा था. उसकी पत्नी राजकुमारी खाना बना रही थी. डायमण्ड द्वारा अपनी पत्नी राजकुमारी से खाना मांगा तो राजकुमारी गाली-गलौज करने लगी.
तभी डायमण्ड चुल्हा के पास से उठकर आने लगा उसी समय राजकुमारी अपने पति डायमण्ड को जान से मारने की धमकी देते हुए जाने से मारने की नियत से वहीं पास पडे़ लकड़ी के डण्डा से सिर में मारकर जानलेवा चोंट पहुंचाई. जिससे प्रार्थी के सिर गहरी चोंट लगी है. जिसका डाक्टरी मुलाहिजा कराया गया.
मुलाहिजा रिपोर्ट के आधार पर धारा 296, 351 (2), 109 बी. एन. एस का जुर्म करना पाए जाने पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया. इस मामले की जांच के दौरान आरोपी महिला से पुछताछ कर बयान लिया गया. जिसमें आरोपी महिला ने बताया कि खाना मांगने के बात पर से विवाद होने से लकड़ी के डण्डा से अपने पति के सिर पर मारकर चोंट पहुंचाया है. गवाहों के सामने आरोपी महिला राजकुमारी पति डायमण्ड सोरी उम्र 21 साल साकिन आमझर थाना गरियाबंद जिला गरियाबंद हाल भैंसादादर थाना पीपरछेडी जिला गरियाबंद को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया.
नाम आरोपी महिला
राजकुमारी पति डायमण्ड सोरी उम्र 21 साल साकिन आमझर थाना गरियाबंद, जिला गरियाबंद हाल भैंसादादर थाना पीपरछेडी जिला गरियाबंद
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



