आधी रात नाबालिग को बहला-फुसलाकर घर से किया अगवा, जंगल ले जाकर बलात्कार, लड़की से दुष्कर्म के आरोप में नंदू गिरफ्तार, भेजा गया जेल

A minor was lured and abducted from her home in the middle of the night and raped in the forest; Nandu has been arrested on charges of sexual assault and sent to jail.

आधी रात नाबालिग को बहला-फुसलाकर घर से किया अगवा, जंगल ले जाकर बलात्कार, लड़की से दुष्कर्म के आरोप में नंदू  गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बलरामपुर : बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने 23 साल के युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी के खिलाफ BNS और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार 28 जून 2026 को पीड़िता के पिता ने थाना रघुनाथनगर पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई कि 27 जून की रात भोजन के बाद वह और उनकी पत्नी सो गए थे. देर रात जब वे दूसरे घर में पानी पीने पहुंचे तो उनकी नाबालिग बेटी घर पर नहीं मिली. परिजनों ने पूरी रात उसकी तलाश की. अगली सुबह लड़की ने बताया कि जनकपुर निवासी नंदू अगरिया उम्र 23 साल उसे बहला-फुसलाकर घर से जंगल ले गया. जहां उसके साथ गलत काम किया.
इस शिकायत के आधार पर रघुनाथनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 71/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 64(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश की और 29 जून 2026 को उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को विशेष न्यायालय, रामानुजगंज में पेश किया गया. जहां से न्यायिक रिमांड मिलने के बाद उसे रामानुजगंज जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t