थ्रेसर मशीन में धान मिसाई के दौरान फिसला पूर्व पार्षद के बेटे का पैर, फंसने से हुई दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप, परिवार में पसरा मातम

The son of a former councillor slipped while threshing paddy in a thresher, resulting in a painful death due to being trapped, causing panic in the area and mourning in the family.

थ्रेसर मशीन में धान मिसाई के दौरान फिसला पूर्व पार्षद के बेटे का पैर, फंसने से हुई दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप, परिवार में पसरा मातम

मुंगेली : मुंगेली जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है. यहां लोरमी के पुटुपारा में धान मिसाई के दौरान एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. थ्रेसर मशीन में धान डालते समय अचानक उसका पैर फिसल गया. जिससे वह सीधे मशीन के अंदर जा फंसा और देखते ही देखते मशीन ने उसके पूरे शरीर को अंदर खींच लिया. हादसे में युवक की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.
मिली जानकारी के मुताबिक लोरमी नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-1 पुटुपारा में यह हादसा पूर्व पार्षद धन्नु साहू के बेटे महेंद्र साहू उम्र 30 साल के साथ हुआ. महेंद्र अपने खेत में धान मिसाई का काम कर रहा था. इसी दौरान धान को थ्रेसर में डालते समय उसका पैर अचानक फिसल गया. पैर फिसलते ही वह सीधे थ्रेसर मशीन में गिर पड़े और देखते ही देखते मशीन ने उन्हें पूरी तरह अंदर खींच लिया.
हादसा इतना भयावह था कि युवक का शरीर मशीन में बुरी तरह फंस गया था. जिसे सामान्य तरीके से बाहर निकालना संभव नहीं था. घटना की खबर मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे. प्रशासन ने जेसीबी मशीन बुलाकर शव को बाहर निकालने का प्रयास किया. काफी मशक्कत के बाद ही महेंद्र का शव मशीन से बाहर निकाला जा सका. यह नजारा इतना डरावना था कि चश्मदीदों के रोंगटे खड़े हो गए और परिजन घटनास्थल पर ही बदहवास होकर रोने लगे.
हादसे की खबर पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई की और शव को लोरमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां पोस्टमार्टम के बाद महेंद्र साहू का शव परिजनों को सौंप दिया गया. अचानक हुए इस दर्दनाक हादसे से पुटुपारा सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t