तोतों की अवैध बिक्री की शिकायत पर पहुंची टीम, कार्रवाई के दौरान बवाल, फ्लाइंग स्क्वॉड पर हमला, रेंजर को खंभे से बांधकर पीटा, मची अफरा-तफरी

The team arrived on a complaint of illegal parrot sale, a disturbance occurred during the operation, the flying squad was attacked, a ranger was tied to a pole and beaten, and chaos ensued.

तोतों की अवैध बिक्री की शिकायत पर पहुंची टीम, कार्रवाई के दौरान बवाल, फ्लाइंग स्क्वॉड पर हमला, रेंजर को खंभे से बांधकर पीटा, मची अफरा-तफरी

जगदलपुर : जगदलपुर जिले में वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी कार्रवाई के दौरान बड़ा विवाद सामने आया है. तोतों के नवजात बच्चों की अवैध खरीद-फरोख्त की शिकायत पर पहुंची फ्लाइंग स्क्वॉड टीम को मौके पर भारी विरोध का सामना करना पड़ा. जो बाद में हिंसक घटना में बदल गया. इस मामले में पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है और जांच शुरू कर दी गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक फ्लाइंग स्क्वॉड को खबर मिली कि कुछ स्थानों पर नवजात तोतों के बच्चों की अवैध बिक्री की जा रही है. टीम जब मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की. तभी अचानक हालात तनावपूर्ण हो गए. आरोप है कि कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद लोगों ने टीम के सदस्यों के साथ बहस शुरू कर दी और मामला मारपीट तक पहुंच गया.
इस दौरान फ्लाइंग स्क्वॉड प्रभारी अक्षय कश्यप और उनके साथ मौजूद रेंजर पर हमला किए जाने का आरोप लगाया गया है. आरोप यह भी है कि रेंजर को खंभे से बांधकर उनके साथ मारपीट की गई. जिससे हालात और गंभीर हो गए. वारदात के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। इसके बाद सभी संबंधित लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट और हिंसा सहित कई गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है.
दर्ज धाराओं में बीएनएस की धारा 296, 351, 3, 121, 132, 221 तथा 3(5) शामिल हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है. जिसमें वन्यजीव तस्करी के नेटवर्क की भी जांच शामिल है. वारदात के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है.
प्रशासन ने साफ किया कि वन्यजीवों की अवैध खरीद-फरोख्त किसी भी हालात में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम अब इस पूरे नेटवर्क की तह तक जाने में जुट गई है. ताकि यह पता लगाया जा सके कि अवैध तरीके से वन्यजीवों की बिक्री कहां-कहां की जा रही है और इसमें कौन-कौन शामिल हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t