जंगली जानवरों का खतरा, मधुमक्खियों का जानलेवा हमला, इलाज के दौरान सास ने तोड़ा दम, जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा दामाद, गांव में पसरा मातम

The threat of wild animals, a deadly bee attack, the mother-in-law died during treatment, the son-in-law struggled between life and death, and mourning spread across the village.

जंगली जानवरों का खतरा, मधुमक्खियों का जानलेवा हमला, इलाज के दौरान सास ने तोड़ा दम, जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा दामाद, गांव में पसरा मातम

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आया है. जहां सास और दामाद पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया. इस हमले में सास की मौत हो गई और दामाद घायल हो गया. यह घटना दुगली थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक पालगांव निवासी रामवती नेताम अपने दामाद विष्णु राम नेताम के साथ सुबह जंगल में सराई बिनने गई थी. इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने दोनों पर हमला कर दिया. मधुमक्खियों के हमले से दोनों जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. लेकिन बुजुर्ग महिला खुद को नहीं बचा सकीं. मधुमक्खियों के डंक से गंभीर रूप से घायल परिजनों और ग्रामीणों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
बहरहाल पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है. वहीं हमले में घायल दामाद का इलाज किया गया और उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है. इस दुखद घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.
ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी के मौसम में जंगलों में वनोपज संग्रहण के दौरान मधुमक्खियों और अन्य जंगली जीवों का खतरा बना रहता है. इसके बावजूद रोजी-रोटी और आजीविका के लिए ग्रामीणों को जंगलों का रुख करना पड़ता है. ऐसे में इस तरह की घटनाएं लोगों के लिए चिंता का विषय बन जाती हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t